रफ्तार का कहर! लुधियाना में तेज रफ्तार ऑडी ने 6 लोगों को कुचला, दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह जी.के. एस्टेट इलाके में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने कथित तौर पर 6 लोगों को कुचल दिया। कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे स्टीयरिंग मुड़ गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

पंजाब के लुधियाना में एक तेज रफ्तार ऑडी कर ने 6 लोगों को कुचल दिया, हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है जीके स्टेट इलाके में बीच बाजार एक तेज रफ्तार ऑडी कर आए और 6 लोगों को रौंदती हुई चली गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में एक कुलचे चने की रेहडी लगाने वाले शख्स को गंभीर चोटें आई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय कार चालक नशे में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से उसकी स्टेरिंग घूम गई इसकी वजह से कई लोग उस कार की चपेट में आ गए। हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को अपने पकड़ लिया था लेकिन थोड़ी देर बाद एक स्विफ्ट कार सवार आया और उसे अपने साथ बिठाकर ले गया।

ऑडी सवार ने लोगों को रौंदा

सीटीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर आवाजाही हो रही है। एक रेहडी वाल कुलचे और चने लेकर जा रहा है, उसके आगे बुलट सवार भी चल कहा है, तभी एक तेज रफ्तार ऑडी रेहडी को टक्कर मारती हुई निकल जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आनन-फानन में लोगों ने घायलों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement

सीटीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक ऑडी कर सवारने एक रेडी चालक और एक बुलेट सवार को टक्कर मारी थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज हमें मिल चुका है मामले की जांच जारी है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: वक्त से 9 दिन पहले दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मानसून ने दी दस्तक

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड