वक्त से 9 दिन पहले दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मानसून ने दी दस्तक, IMD ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

Weather: रविवार 29 जून को पूरे भारत में मानसून पहुंच गया है। इस बार मानसून समय से 9 दिन पहले पहुंचा है, समान्य तौर पर ये 8 जुलाई के आस-पास पहुंचता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monsoon arrived in entire India
Monsoon arrived in entire India | Image: ANI

दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून वक्त से 9 दिन पहले ही आ गया है। रविवार को मानसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई को पूरे भारत को कवर करता था लेकिन इस बार ये पहले ही सक्रिय हो गया है।  

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि आज की डेट में मानसून की सारी कंडीशन सेटिस्फाइड हो गई हैं। उसके साथ ही अब एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है जो नॉर्थ वेस्ट-वे में है। इसके अलावा ईस्ट वेस्ट क्राफ्ट जॉन बना हुआ है और यह सारी चीज मानसून के लिए काफी फेवरेबल हैं। इसी के मद्देनजर रखते हुए आज मानसून पूरे देश को कर कर चुका है।

राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पूरे देश में मानसून ने दी दस्तक

राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से बचे थे, वहां भी मानसून आ चुका है। इसके साथ ही अगर आप आने वाले दिनों की बात करें तो मानसून अभी दिल्ली के आसपास है, उसके कारण रेनफॉल एक्टिविटी वेरी हेवी और हैवी रहने का अनुमान है।

Advertisement

ओडिशा, झारखंड, हिमाचल और उत्तराखंड में रेड अलर्ट

आज ओडिशा और झारखंड के लिए रेड अलर्ट है इसका कारण है कि वहां पर एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है, वहां 20 सेंटीमीटर से ज्यादा रेनफॉल की वार्निंग दी है। साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड के लिए भी रेड अलर्ट है। वहां लगातार बहुत तेज बारिश हो रही है उसके इंपैक्ट को नजर रखते हुए हमने वहां अलर्ट जारी किया है। वहां आज और कल रेनफॉल वेरी हेवी से ज्यादा हो सकता है।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी

पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी के लिए भी हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भी हम 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का अनुमान लगा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो रेनफॉल एक्टिविटी पहले से चल रही है। आज और कल भी यहां हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर के लिए हमने येलो अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: शेफाली जरीवाला की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए पराग त्यागी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड