अपडेटेड 3 March 2025 at 19:49 IST
'वो क्रूर शासक नहीं, कई हिंदू मंदिर बनवाए, इंसाफ पसंद था...', कई टेंपल ढहाने वाले औरंगजेब की सपा नेता अबू आजमी ने की तारीफ
अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। उसने अपने शाशनकाल में कई हिन्दू मंदिरे बनवाई।
- भारत
- 3 min read

Abu Azami Praises Mughal Emperor Aurangezeb: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी आए दिन अपने विवादित बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर सपा नेता ने मुगल सम्राट औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दे दिया है। सपा नेता औरंगजेब के अलावा मथुरा के ब्रज की होली में मुसलमानों का बहिष्कार किए जाने और शिवसेना नेता संजय निरूपम को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मुखिया अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। उसने अपने शाशनकाल में कई हिन्दू मंदिरे बनवाई। औरंगजेब के हिंदुस्तान सोने की चिड़िया था। औरंगजेब के शासनकाल को देखकर ही अंग्रेज भारत आए थे। औरंगजेब एक इंसाफ पसंद बादशाह था।'
ये कोई पहला मौका नहीं है जब समाजवादी पार्टी नेता अबू कासिम आजमी ने ऐसा विवादित बयान दिया हो। इसके पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी वो हिन्दू-मुस्लिम को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं वो भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करते हुए उनके सामने। पिछले साल 18 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के माले गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने विवादित बयान दिया था। अबू आजमी का ये बयान उस समय मीडिया की सुर्खियों में छा गया था।
अखिलेश यादव के सामने मंच से दिया था विवादित बयान
यहां पर सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि इस दौरान मंच पर अबू आजमी के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मंच पर मौजूद थे। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा था, ‘हमें संकल्प है हम फिरकापरस्त ताकतों को खत्म करेंगे इंशा अल्लाह... माले से अदावत है पर शायदा-ए-चमन हूं मैं, सरकार का दुश्मन हूं पर वफादार-ए-चमन हूं मैं। जनसभा में पहुंची जनता से सवालिए लहजे में अबू आसिम आजमी ने पूछा कि दोस्तों आपने देखा होगा कि विधानसभा में अबू आसिम आजमी आपके हक के लिए लड़ता है कि नहीं लड़ता है।’
किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया...
सपा नेता अबू आसिम आजमी ने मंच पर जनता को संबोधित करते हुए कहा था, 'हम इस समय 2 MLA हैं हमें कम से कम 6-8 MLA चाहिए और जिस दिन 8 MLA हो गए न.... किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया कि वो मुसलमानों के साथ ज्यादती कर सके। ये मेरा वादा है कि इस कौम के लिए मैं अपनी जान दे सकता हूं लेकिन किसी के सामने घुटने टेक नहीं सकता हूं। इस दौरान जोरदार बारिश हो रही थी और लोग हाथों में छाता थामे हुए अबू आसिम आजमी और अखिलेश यादव को सुनने के लिए जनसभा में पहुंचे थे।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 16:12 IST