Monsoon: एक जून तक आना था, 24 मई को बरस पड़े बादल; तय वक्त से 8 दिन पहले ही आया मानसून, देखें 2009 के बाद कब-कब दी दस्तक

मौसम विभाग ने 2009 से लेकर अब तक की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें साल दर साल केरल में मानसून के आने की तारीख बताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2009 में मानसून 23 मई को आया और इसके अगले साल 2010 में 31 मई को दस्तक दी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monsoon Arrives in Kerala
मानसून ने केरल में दस्तक दी | Image: Representational, ANI

Monsoon: भारत में मानसून की शुरुआत हो गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 24 मई 2025 को केरल पहुंचा, जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून है। मतलब कि 8 दिन पहले ही मानसून आ गया है और इससे केरल के इलाकों में बरसात होने लगी है। 16 साल के बाद ये घटनाक्रम देखा गया है। इसके पहले 2009 में 232 मई को मानसून ने दस्तक की थी।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 से 27 मई तक केरल के कई जिलों में अलग-अलग तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके चलते पूरे राज्य में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने मानसून के जल्दी आने के बाद पिछले 16 साल के आंकड़े भी जारी किए हैं।

पिछले 16 साल में मानसून का सबसे जल्दी आगमन

मौसम विभाग ने 2009 से लेकर अब तक की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें साल दर साल केरल में मानसून के आने की तारीख बताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2009 में मानसून 23 मई को आया और इसके अगले साल 2010 में 31 मई को दस्तक दी थी। उसके बाद साल 2011 में 29 मई, 2012 में 5 जून, 2013 में 1 जून, 2014 में 6 जून, 2015 में जून, 2016 में 8 जून, 2017 में 30 मई, 2018 में 19 मई, 2019 में 8 जून, 2020 में 1 जून, 2021 में 3 जून, 2022 में 29 मई, 2023 में 8 जून और साल 2024 में 30 मई को मानसून की शुरुआत हुई थी।

कैसे 24 मई को ही मानसून आ गया?

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 24 मई 2025 को दक्षिण अरब सागर के शेष भागों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ भागों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, माहे, कर्नाटक के कुछ भागों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों में आगे बढ़ गया है। तमिलनाडु के कई भाग, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष भाग, पश्चिम-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग और मिजोरम के कुछ भाग में आगे बढ़ा है। इस तरह दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून की सामान्य तिथि के बजाय आज 24 मई 2025 को केरल में प्रवेश कर गया है।

Advertisement

मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, सम्पूर्ण गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, कर्नाटक के कुछ और भागों, तमिलनाडु के शेष भागों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और भागों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

यह भी पढे़ं: समय से पहले भारत में मानसून की एंट्री, केरल में झमाझम बारिश शुरू

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड