समय से पहले भारत में मानसून की एंट्री, केरल में झमाझम बारिश शुरू; दिल्ली-NCR समेत देश के इन 15 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट

केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। भारत में इस साल मानसून की दस्तक 16 सालों में सबसे पहले हुई है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Monsoon 2025
Monsoon 2025 | Image: File Photo

भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इस बार समय से 8 दिन पहले ही मानसून ने दी दस्तक दे दी है। केरल तट से टकराने के बाद वहां झमाझम बारिश शुरू हो गई है। IMD ने इसकी जानकारी दी है। भारत में इस साल मानसून की दस्तक 16 सालों में सबसे पहले हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


केरल में मानसून के दस्तक के साथ ही बारिश का दौर शुरू हुआ गया है। IMD ने केरल में बारिश का अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। निम्न दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी वर्षा हुई है।

केरल में मानसून ने दी दस्तक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 24 मई, 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। इस प्रकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है।

समय से इतने दिन पहले पहुंचा मानसून

बता दें कि केरल में मानसून सामान्यत: 1 जून तक आता है। आखिरी बार केरल में सबसे पहले 2001 और 2009 में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा था। तब मानसून ने 23 मई को ही केरल में एंट्री मार दी थी। वहीं, साल 1918 में मानसून अब तक सबसे पहले पहुंचा था। उस साल 11 मई को ही मानसून केरल पहुंचा था। जबकि 1972 में मानसून सबसे लेट पहुंचा था। इस साल 18 दिन की देरी से 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।

Advertisement

IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

केरल के साथ-साथ मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने हल्की और गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 26 मई तक भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने 23 से 27 मई तक केरल के कई जिलों में  बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसके चलते पूरे राज्य में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: समुद्र किनारे देश, नमक बिक रहा 145रु KG; हाहाकार के बाद भारत ने भेजी मदद

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड