सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती; डॉक्टरों ने बताया कैसी है हालत

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sonia Gandhi
Sonia Gandhi | Image: ANI

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और मेडिकल जांच में पता चला कि ठंड और प्रदूषण के मिले-जुले असर के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। फिलहाल सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

सोनिया गांधी को सोमवार रात करीब 10:00 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। एहतियात के तौर पर उन्हें आगे की निगरानी और इलाज के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल, उनकी हालत बिल्कुल स्थिर है। वह इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं और उन्हें एंटीबायोटिक्स और दूसरी सहायक दवाएं दी जा रही हैं।

कैसी हैं अब सोनिया गांधी की हालत?

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन, डॉ अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी पहले से बेहतर महसूस कर रहीं है। वो चेस्ट स्पेशलिस्ट की निगरानी में हैं। उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला इलाज करने वाले डॉक्टर. उनकी क्लिनिकल प्रोग्रेस के आधार पर लेंगे और उम्मीद है कि यह एक या दो दिन में हो जाएगा। 
 

सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता को पुरानी खांसी की समस्या है और वह नियमित रूप से मेडिकल चेक-अप करवाती हैं, खासकर राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के बाद उनकी समस्या बीच-बीच में बढ़ जाती है। वह अक्सर जांच के लिए आती हैं। आज की जांच भी रूटीन जांच का हिस्सा है।

Advertisement

बढ़ते प्रदूषण का स्वास्थ्य पर असर

राजधानी दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण आम से लेकर खास सभी लोगों के लिए जानलेवा बन गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर का प्रदूषण खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और अनावश्यक रूप से खुले में रहने से बचने की सलाह दी गई है।
 

यह भी पढ़ें: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर दिल्ली में दर्ज हुई देश की पहली FIR

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड