Bihar: 'मुझे कोई बांग्लादेशी तो कोई कह रहा देशद्रोही...', नमाज के लिए होली पर ब्रेक वाले बयान पर फंसी तो मेयर ने मांगी माफी

दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने कहा, मैंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है लेकिन मेरी सिर्फ इतनी मंशा थी कि दरभंगा शहर में शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार हो।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Darbhanga Mayor Anjum Ara
Darbhanga Mayor Anjum Ara | Image: ANI

दरभंगा मेयर अंजुम आरा अपने बयान पर जब हर तरफ विवादों में घर गई तो अब उन्होंने मांफी मांगी है। जुम्मा और होली को लेकर दिए मेयर के बयान पर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई। बीजेपी विधायक ने तो ऐसी सोच को आतंकी मानसिकता करार दे दिया तो वहीं नीतीश सरकार के मंत्री ने भी कहा कि यह बयान स्वीकार्य नहीं है। अब हर तरफ किरकिरी होने के बाद मेयर माफी मांगी है।


बिहार के दरभंगा में त्योहोर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में मेयर अंजुम आरा ने शहरवासियों से बड़ी अजीब अपील कर दी। उन्होंने शहरवासियों से नमाज के दौरान होली को रोकने की अपील करते हुए कहा कि बारह बजे से दो बजे तक होली को रोका जाए। उनके इसी बयान पर विवाद शुरू हो गया। अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है।

अंजुम आरा ने अपने बयान पर मांगी माफी

दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने कहा, मैंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है लेकिन मेरी सिर्फ इतनी मंशा थी कि दरभंगा शहर में शांतिपूर्वक ढंग से त्योहार हो। इसी संदर्भ में मैंने बोला था लेकिन अगर किसी की आस्था को ठेस पहुंची है तो मैं उसपर खेद व्यक्त करती हूं। मुझे कोई बांग्लादेशी तो कोई कह रहा देशद्रोही कह रहा है। मगर मेरी सोच दरभंगा में त्योहार को शांति से संपन्ना कराना है।

पहले मेयर ने होली को लेकर क्या कहा था

बता दें कि मेयर अंजुम आरा ने पहले लोगों से अपील की है कि बारह बजे से दो बजे तक दो घंटे मस्जिद और नमाज पढ़ने की जगहों पर होली ना खेलें। नमाज पढ़ने की जगहों से होली खेलने वाले दूरी बना कर रखे। जुमे का टाइम नहीं बदल सकता है। होली खेलने में ब्रेक लगाई जा सकती है। होली और रमजान कई बार पहले भी एक साथ आ चुकेे हैं और दोनों त्योहार को हमने शांति से संपन्न कराया है। इस बार भी हमें शांति बनाए रखना है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम एक-दूसरे के हमदर्द', मॉरीशस में PM मोदी; कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड