अकेले दम पर यूपी का चुनाव लड़कर दिखा दें राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा; रिपब्लिक के मंच से स्मृति ईरानी ने दिया खुला चैलेंज, बोलीं- वो क्या नेता बनेंगे जो...
देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हो चुका है। सम्मेलन में आई मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी।
- भारत
- 2 min read
आज यानी 28 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हो चुका है। सम्मेलन में आई मुख्य अतिथि और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' के दौरान उन्होंने कहा कि "यूपी चुनाव अपने हाथ में लेकर अकेले चुनाव लड़कर दिखा दें। जो आदमी अपना चुनाव अकेले नहीं लड़ सकता, वह नेता बनता है?"
अकेले दम पर यूपी का चुनाव लड़कर दिखाए राहुल गांधी-प्रियंका-स्मृति ईरानी
दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' में शामिल हुई BJP की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि "राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अपने हाथ में लेकर अकेले चुनाव लड़कर दिखा दें। जो आदमी अपना चुनाव अकेले नहीं लड़ सकता, वह नेता बनता है?"
यूपी चुनाव में ट्रेलर दिखा देंगे
'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' के मंच से लोकसभा नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए स्मृति ईरानी ने यूपी चुनाव में ट्रेलर दिखा देंगे का भी चुनौती दिया। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा "2029 से पहले 2027 के यूपी चुनाव में ट्रेलर दिखा देंगे।"
56 साल के राहुल यूथ बनकर घूम रहे हैं
स्मृति ईरानी ने मंच से राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनके उम्र पर और जेन-जी आंदोलन में शामिल होने पर कहा '56 साल के राहुल यूथ बनकर घूम रहे हैं, ऐसे में तो मल्लिकार्जुन खरगे ही बाल्य अवस्था में हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों द्वारा रिजीम चेंज पर भी तीखा प्रहार किया।