अपडेटेड 27 April 2024 at 20:07 IST

रामलला के दर्शन, फिर अमेठी के 8 मंदिरों में टेकेंगी माथा... कल पूजा-पाठ में मग्न रहेंगी स्मृति ईरानी

Smriti Irani Ayodhya: स्मृति कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी।

Follow : Google News Icon  
smriti irani election campaign
स्मृति ईरानी | Image: @smritiirani/x

Smriti Irani Ayodhya: स्मृति ईरानी कल दिनभर सिर्फ मंदिर दर्शन पूजन कार्यक्रम करेंगी। वो अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी और फिर जगदीशपुर अमेठी रामजानकी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। जानकारी मिल रही है कि वो अमेठी के 8 अलग-अलग मंदिरों में भी पूजा-पाठ करेंगी। 

इससे पहले राहुल गांधी के राम मंदिर जाने वाली खबर को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, ‘हमें बताया गया है कि वायनाड में मतदान के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यहां पहुंचेंगे, लेकिन पहले वो राम मंदिर जाएंगे। उन्होंने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था, लेकिन अब वे मंदिर जाएंगे। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें वोट मिल सकते हैं, यानी अब वो भगवान को भी धोखा देने जाएंगे।’

क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के गौरीगंज में एक जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने जमकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जब गांधी परिवार से यहां सांसद था तब अमेठी में 16 लाख परिवार खुले में शौच करने के लिए मजबूर था। 25 लाख अमेठी की आबादी थी, उसमें से 16 लाख लोग खुले में शौच करने के लिए मजबूर रखा गया। इन लोगों (गांधी परिवार) ने सालों साल रिश्तों की दुहाई दी, फिर वायनाड चले गए, जब वहां से नामांकन किया तो बोले कि अब मेरा परिवार वायनाड ही है, लोगों को रंग बदलते देखा था, लेकिन परिवार बदलते पहली बार देखा। इन्होंने न रिश्तों का सम्मान रखा और न इतने साल सांसद रहे उसका सम्मान रखा।'

ये लोग बोलते थे भगवान राम का अस्तित्व नहीं- ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी ने घोषणा कि है के देश भर में नागरिक की कमाई की गिनती की जाएगी। ये आपकी कमाई को छीन लेंगे। कांग्रेस के नेताओं ने राम मंदिर के समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया था। ये लोग बोलते थे भगवान राम का कोई अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस के लापता सांसद से अमेठी के गांव के नाम पूछा जाए तो बता नहीं पाएंगे। अमेठी वो क्षेत्र था जो लापता सांसद के नाम से मशहूर था। कांग्रेस पार्टी के सांसद 15 साल लापता रहे, एक चुनाव हारने के बाद भाग गए और मैं हारने के बाद भी अमेठी में डटी रही।’

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'कांग्रेस के घोषणापत्र में विदेशी ताकतों का हाथ', अनुराग ठाकुर बोले- अब आपको तय करना है....

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 27 April 2024 at 16:16 IST