Rajasthan: जालौर में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी स्लीपर बस, 2 की मौत; कई घायल

जालौर जिले में उमेदपुर के पास नेशनल हाईवे-325 पर एक स्लीपर बस रविवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और फिर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sleeper bus fell into ditch
जालौर में भीषण सड़क हादसा | Image: Republic

राजस्थान के जालौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उमेदपुर के पास नेशनल हाईवे-325 पर देर रात हुआ।

जालौर जिले में उमेदपुर के पास नेशनल हाईवे-325 पर एक स्लीपर बस रविवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और फिर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गहरी खाई में गिरी बस

राहगीरों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव कार्य रात भर चला, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त बस को तीन जेसीबी मशीनों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार के कारण से हादसा

अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आई। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक का नियंत्रण बिगड़ा और बस अचानक सड़क से उतरी गई, फिर नीचे खाई में लुढ़क गई। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घायलों का इलाज जालौर और आसपास के अस्पतालों में चल रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह कांपी धरती, असम-त्रिपुरा में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड