'मुझे छोड़कर क्यों गए, मैं तुमसे इतना प्यार...', पहले खाई से केतन को धक्का देकर मार डाला, फिर इंस्टाग्राम पर बहाए आंसू, सिया का पोस्ट VIRAL

19 जून को सिया का जन्मदिन था। एक दिन पहले वह बर्थडे मनाने के लिए ट्रैकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ किले पर ले गई और यहां से खाई में धक्का दे दिया। सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवा की वजह से केतन का पैर फिसल गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Siya Goyal post after Ketan Agarwal Murder
केतन की मौत के बाद सिया ने किया था पोस्ट | Image: Social Media

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने सबको चौंका दिया है। मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सिया ने लोहगढ़ किले से केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। सिया की गिरफ्तारी के बाद अब उसका एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है, जो उसने केतन की मौत के बाद किया था। इसमें उसने ये दिखाने की कोशिश की कि वह केतन से कितना प्यार करती है।

केतन की मौत के बाद सिया ने क्या लिखा था? 

पोस्ट में सिया ने लिखा, "तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। तुम तब चले गए जब हम शादी के बहुत करीब थे। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? मेरे सपने थे, ऐसे सवाल थे जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।"

पोस्ट में एक वीडियो क्लिप भी शेयर की गई थी, जिसमें केतन को कार की अगली सीट से पीछे मुड़कर किसी से बात करते हुए देखा जा सकता था। इसमें दोनों एक रोमांटिक गाने पर डांस करते हुए नजर आए। सिया ने आगे यह भी लिखा, "मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है... वापस आ जा।"

पूरा प्लानिंग के तहत वारदात को दिया अंजाम

केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी। दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले थे, जिसकी तैयारियां भी जोरों पर थी। शादी के लिए उदयपुर में महल और प्राइवेट जेट बुक किया गया था। जांच में सामने आया है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे एक बाधा मानती थी, जिसके चलते उसने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की साजिश रची।

Advertisement

19 जून को सिया का जन्मदिन था। एक दिन पहले वह बर्थडे मनाने के लिए ट्रैकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ किले पर ले गई और यहां से खाई में धक्का दे दिया। 18 जून को केतन अग्रवाल की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवा की वजह से केतन का पैर फिसल गया।

4 दिन पहले भी मारने की कोशिश की थी

जांच में यह भी दावा किया गया है कि 14 जून को भी लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धकेलने की कोशिश की थी। इस दौरान कथित तौर पर सांप का डर दिखाकर उसे असंतुलित करने का प्रयास किया गया, लेकिन सिया का ये प्लान सफल नहीं हो पाया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाली ट्रिप, पासपोर्ट चोरी और फिर मर्डर... केतन के पिता का सिया पर चौंकाने वाला खुलासा, सांप वाली 'साजिश' भी बताई

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड