महाराष्ट्र के नासिक में ‘बीफ’ ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नासिक शहर में पुलिस ने शुक्रवार को कार में करीब 500 किलोग्राम ‘बीफ’ ले जाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Six people arrested on charges of carrying beef
बीफ ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार | Image: Representative

महाराष्ट्र के नासिक शहर में पुलिस ने शुक्रवार को कार में करीब 500 किलोग्राम ‘बीफ’ ले जाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की।

एक अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार में ‘बीफ’ ले जा रहे हैं, जिसके बाद शहर के खोडे नगर इलाके में जाल बिछाया गया।’उन्होंने बताया कि कार को रोका गया और उसमें से 3.50 लाख रुपये मूल्य के लगभग 500 किलोग्राम ‘बीफ’ को बरामद किया गया।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों की पहचान शाहरुख निसार पिंजारी (29), समीर खलील शेख (25), अयान जब्बार शेख (19), आसिफ हुसैन कुरैशी (36), हुजैफ उमर साहब कुरैशी (26) और अरमान इस्माइल शेख (30) के रूप में की गई है।

आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मुंबई नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Republic के मंच कवियित्री अनामिका अंबर जैन ने अपनी कविताओं से बांधा समां

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड