महिला दिवस: सिक्किम के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को सभी क्षेत्रों में महिलाओं की शक्ति, उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह ऐसा वातावरण बनाए जहां महिलाएं बिना किसी बाधा के प्रगति कर सकें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sikkim
Sikkim CM | Image: Facebook

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को सभी क्षेत्रों में महिलाओं की शक्ति, उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वह ऐसा वातावरण बनाए जहां महिलाएं बिना किसी बाधा के प्रगति कर सकें।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इस दिन, हम जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति और उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं।'

महिलाएं समुदाय और समाज की रीढ़ हैं-CM 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महिलाएं हमारे परिवार, समुदाय और समाज की रीढ़ हैं।’’ उन्होंने शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, व्यापार या सामाजिक सेवा समेत हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को अमूल्य बताया।

यह भी पढ़ें: Women's Day पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी बड़ी सौगात

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड