Breastfeeding: सिक्किम में नजात बच्चों और माताओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग पॉड लॉन्च, पब्लिक प्लेस पर बच्चों को दूध पिला सकेंगी माताएं

Breastfeeding: सिक्किम सरकार ने बच्चों को दूध पिलाने में महिलाओं को सुविधा हो, इसके लिए पब्लिक प्लेस पर ब्रेस्टफीडिंग सेंटर लॉन्च किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
sikkim breastfeeding pod launched
सिक्किम में ब्रेस्टफीडिंग पॉड हुआ लॉन्च। | Image: X/@RailMinIndia

भारत में लोगों की सोच और महिलाओं के देखने का नजरिया बदल रहा है। भारत में अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की जरूरतें और अधिकार भी मायने रखता है। इसका ताजा उदाहरण सिक्किम का ब्रेस्टफीडिंग पॉड है। सिक्किम में महिलाएं राहत की सांस ले रही हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से शिशुओं को स्तनपान कराने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई है।

महिला, बाल, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन कल्याण एवं विकास विभाग ने सिक्किम के 6 जिलों में से पांच के बड़े मार्केट में छह ब्रेस्टफीडिंग सेंटर स्थापित किए हैं। इसके साथ ही बाकी एक जिले में भी ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारी कर रही है। सिक्किम की राजधानी में एक अन्य केंद्र का संचालन गंगटोक जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

3 जुलाई को नए सेंटर का हुआ उद्घाटन

विभाग द्वारा स्थापित नए ब्रेस्टफीडिंग केंद्र का उद्घाटन 3 जुलाई को पाकयोंग जिले के मुख्यालय शहर के पाकयोंग बाजार में कई महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग सेंटर देखने के लिए वहां पहुंची थीं। विभाग के संयुक्त निदेशक पेमा ल्हामू ने न्यूज एजेंसी से कहा, "अब गंगटोक, मंगन, नामची, सोरेंग, रंगपो और पाकयोंग कस्बों में ऐसे पॉड चालू हैं। हम ग्यालशिंग जिले के मुख्यालय में एक और स्तनपान पॉड स्थापित करेंगे।"

महिलाएं अपने बच्चों को आसानी से करा सकेंगी ब्रेस्टफीडिंग

स्तनपान पॉड महिलाओं के लिए एक ऐसा प्राइवेट स्पेस है, जो पब्लिक प्लेसों और वर्क स्टेशन पर स्तनपान कराने के लिए डिजाइन किया गया है। ये सुविधाएं उन्हें स्तनपान कराने के लिए एक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करती हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी; 3 दिन पहले ही कनाडा में खोला था Kap's Cafe

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड