अयोध्या में 13 किलो चांदी का धनुष बाण उठाएंगे श्री राम, आंध्र प्रदेश के भक्तों का उपहार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही राम भक्त देश विदेश से श्रद्धा स्वरूप उनके चरणों में उपहार भेंट कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ आंध्र भक्तों ने किया है!

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ram lala 13 kg bow arrow
आंध्र प्रदेश के भक्तों ने 13 किलो चांदी का धनुष बाण किया अर्पित | Image: x/@ShriRamTeerth/video grab

Ramlala Bow Arrow: आंध्र प्रदेश के भक्तों ने श्री राम लला को धनुष बाण देने का संकल्प लिया।  लक्ष्य हासिल किया और फिर श्री भगवान के चरणों में अर्पित करने की प्रक्रिया संपन्न कराई।

सनातन पद्धति से तमिलनाडु में विशेष पूजन अर्चन कराने की मनोहर तस्वीरें सामने आई हैं। कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य  विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल को विधिवत पूजन के लिए आंध्र के भक्तगणों ने सौंपा। यहीं पर 13 किलो वजनी चांदी के धनुष बाण की विशेष पूजा की गई।

रामलला के लिए भक्त गणों का उपहार

स्थापना के पहले से ही श्री राम लला को सैकड़ों की संख्या में उपहार अर्पित किया जा रहा है। सोने का तीर कमान, सोने और चांदी के खड़ाऊ से लेकर अष्टधातु की घंटियां, बढ़िया रेशमी कपड़े, चंद्रहार, चूड़ियां, जनेऊ  रामलला को उपहार मिलते रहे। इस सूची में खाने-पीने की चीजें भी शामिल हैं।

हाल ही में अक्षय तृतीया पर असम प्रांत के मशहूर मूंगा सिल्क से बना वस्त्र भगवान को धारण कराया गया। जो असली सोने के तारों से सुसज्जित थी, जिन पर विशिष्ट वैष्णव चिन्ह जैसे शंख, चक्र, गदा, मयूर तथा पद्म अंकित थे।

Advertisement

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा

राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में आयोजित किया गया था। देश विदेश से इस अद्भुत कार्यक्रम में भाग लेने श्रद्धालु जुटे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा किया गया। इसमें श्री राम के बाल स्वरूप  के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

ये भी पढ़ें- उबल रहा है दिल्ली NCR, हरियाणा का ये जिला रहा सबसे गर्म, कई राज्यों में रेड अलर्ट!

Advertisement
Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड