Shravan 2025: कब से शुरू हो रहा है सावन? जानिए कितने होंगे सोमवार व्रत और भगवान शिव की पूजा कैसे करें?
Shravan 2025: सावन कब से शुरू होने जा रहा है और कितने सोमवार व्रत होंगे साथ ही, शुभ योग और भगवान शिव की पूजा कैसे करें, जानिए।
- भारत
- 2 min read

Shravan 2025 date: हिंदू पंचांग के मुताबिक श्रावण मास या सावन का महीना भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र और पुण्यदायक समय माना जाता है। 2025 में यह खास महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। उत्तर भारत यूपी, बिहार, MP, राजस्थान में सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सावन 16 जुलाई से शुरू होगा। इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश इन राज्यों में सावन 25 जुलाई से शुरू होगा।
सावन सोमवार व्रत की तिथियां (Sawan Somwar Vrat 2025)
सोमवार व्रत तिथि
पहला सोमवार 14 जुलाई
दूसरा सोमवार 21 जुलाई
तीसरा सोमवार 28 जुलाई
चौथा सोमवार 4 अगस्त
श्रावण सोमवार को व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। कुछ भक्त इसी दिन से 16 सोमवार व्रत की भी शुरुआत करते हैं।
सावन 2025 में बनेंगे शुभ योग
सावन की शुरुआत में सूर्य, मंगल और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। बुध और शनि वक्री रहेंगे। साथ ही शिव योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग जैसे कई शुभ संयोग बनेंगे, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत फलदायक माने जाते हैं।
Advertisement
कैसे करें सावन में शिव पूजन
सुबह स्नान कर शिव मंदिर जाएं या घर में शिवलिंग की पूजा करें। फिर अभिषेक सामग्री लेकर जल, दूध, बेलपत्र, गंगाजल, दही, शहद, घी, गन्ने का रस से जल अभिषेक करें। शिव मंत्रों का जाप करें- ॐ नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, हर सोमवार को खास पूजन करने से शिव कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। सावन 2025 का यह पावन महीना शिवभक्तों के लिए आध्यात्मिक साधना और उपासना का खास अवसर है। व्रत, पूजन और शुभ योगों के मेल से यह समय जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
(यह लेख पंचांग और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी विशेष पूजा विधि को अपनाने से पूर्व धार्मिक सलाह अवश्य लें।)