BREAKING: दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े हुई श्रद्धा वाल्कर के पिता की मौत, बेटी का अंतिम संस्कार कर पाना भी नहीं हुआ नसीब
श्रद्धा वाल्कर की उसी के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े कर कई दिनों फ्रिंज में बंद रखा था।
- भारत
- 2 min read

श्रद्धा वाल्कर के पिता विकास वाल्कर का मुंबई में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें वसई के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि विकास वाल्कर बेटी श्रद्धा की हत्या के बाद से उदास रहते थे और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े पाने का इंतजार कर रहे थे।
श्रद्धा वाल्कर की उसी के लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े कर कई दिनों फ्रिंज में बंद रखा था। बाद में उन टुकड़ों को महरौली में किस्तों में ठिकाने लगाने लगा। आफताब फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन श्रद्धा के शव के टुकड़े अब भी पुलिस के कब्जे में हैं।
आफताब के लिए श्रद्धा ने तोड़ लिया था परिवार से रिश्ता
श्रद्धा का परिवार आफताब के साथ उसके रिश्ते को लेकर सहज नहीं था। इस वजह से श्रद्धा ने परिवार के साथ संपर्क तोड़ लिया था। श्रद्धा के दोस्तों ने उसके पिता विकास वाकर को जानकारी दी कि वे उससे ढाई महीने से अधिक समय से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इस सूचना के बाद विकास वाकर ने मुंबई पुलिस में अपनी बेटी श्रद्धा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की छानबीन के बाद पता चला कि श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब के साथ दिल्ली में रहती है। मुंबई पुलिस की ओर से इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा गया।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)