कुर्सी संभालते ही शिवराज सिंह का एक्शन: लिफ्टमैन, चपरासी और क्लर्क से ली ये अहम जानकारी

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना करने के बाद कृषि मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने विभाग का जायजा लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shivraj Singh Chouhan
शिवराज सिंह चौहान | Image: X

मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान को मोदी 3.O कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। मंगलवार  को उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्रालय का कार्यभार संभाला। कुर्सी संभालते ही वो एक्शन में नजर आए।

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजा-अर्चना करने के बाद कृषि मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते वो  सबसे पहले कृषि मंत्रालय का औचक निरीक्षण किया। चौहान ने औचक निरीक्षण के दौरान मंत्रालय के लिफ्टमैन, पीयून, क्लर्क स्तर के कर्मचारियों से विभाग के संबंध में कुछ जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि मंत्रालय में मौजूद सभी सफाई कर्मी, पीयून हमारे साथी है और वो भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

शिवराज ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का लिया जायजा

शिवराज सिंह चौहान ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर की विजट कर महत्वपूर्ण जानकारी ली। बता दें कि कमांड सेंटर में देश के विभिन्न राज्यों की वर्तमान में फसल की स्थिति, क्रॉप वेदर की स्थिति, वर्षा की स्थिति, कम वर्षा या ड्राट एरिया की जानकारी सहित विभिन्न फसलों की जानकारी प्राप्त की जाती है।

किसान कल्याण के काम करता रहूंगा- शिवराज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारा सौभाग्य है कि PM मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सेवा के लिए हमें सौंपा है। किसान अन्न के भंडार भरता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जो सारे देश को अन्न खिलाता है अन्नदाता कहलाता है उस किसान का कल्याण पीएम की सर्वोच्च प्राथमिकता है...हमारी सरकार निरंतर 10 सालों के किसान कल्याण के कामों में लगी है।"

Advertisement

बीजेपी ने शिवराज को दी बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पदभार संभालने के बाद  भाजपा नेतृत्व ने पिछले साल उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाने का फैसला किया था। भाजपा नेता ने विदिशा लोकसभा सीट पर प्रभावशाली जीत दर्ज की और मंत्रिमंडल में शामिल होकर दरकिनार किए जाने के दावों को पर पूर्ण विराम लगाया।

यह भी पढ़ें; शपथ के बाद चिराग पासवान ने किया पिता को याद, रूला देने वाला VIDEO वायरल
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड