शिंदे ने बस कर्मचारियों से यात्रियों की सेवा को ‘ईश्वर की सेवा’ मानकर काम करने का आग्रह किया

महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों से यात्रियों की सेवा को ‘‘ईश्वर की सेवा’’ मानकर काम करने का आग्रह किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Eknath Shinde
Eknath Shinde | Image: PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों से यात्रियों की सेवा को ‘‘ईश्वर की सेवा’’ मानकर काम करने का आग्रह किया। शिंदे ने ठाणे में एमएसआरटीसी के खोपट बस अड्डे पर चालकों और परिचालकों के लिए पुनर्निर्मित शौचालय का उद्घाटन करने के बाद उक्त टिप्पणी की।

ठाणे के रहने वाले शिंदे ने कहा, ‘‘एसटी (एमएसआरटीसी) कर्मचारियों को इस मानसिकता के साथ काम करना चाहिए कि यात्री की सेवा करना ईश्वर की सेवा करने जैसा है।’’

उन्होंने राज्य संचालित ट्रांसपोर्टर से महाराष्ट्र के प्रत्येक डिपो में स्वच्छ, आरामदायक और वातानुकूलित शौचालय बनाने का निर्देश दिया।

एमएसआरटीसी के तहत लगभग 14,000 बसों का संचालन होता है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 55 लाख यात्री सफर करते हैं और इसमें लगभग 90,000 कर्मचारी हैं। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य और चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए योजनाएं साझा कीं।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे एमएसआरटीसी के कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए, हमने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से भविष्य की परियोजनाओं के तहत प्रत्येक डिपो में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने का संकल्प लिया है।’’

Advertisement

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा से मिलेंगे प्रवेश वर्मा, CM पद की करेंगे दावेदारी?

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड