छठ पूजा के बीच शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, PM मोदी ने बेटे को फोन कर ली जानकारी; दुआओं का दौर जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने लोकगायिका के बेटे अंशुमान को फोन मिलाकर हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Took Sharda Sinha health update
PM Modi Took Sharda Sinha health update | Image: x

PM Modi Tooks Sharda Sinha  Health Update: बिहार की कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज पीएम मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

दुआओं का दौर जारी

गौरतलब है कि छठ पूजा और शारदा सिन्हा के गीत ( Chhath Puja Sharda Sinha Songs), ये रिश्ता अटूट है। आज से 20 साल पहले भी जो गीत छठ के दौरान सुनाई देती थी, वो आज भी कलेजे को ठंडक देती है। उनके बेटे अंशुमान ने छठी मैया से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की है। गायिका के फैंस भी लगातार उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार कोकिला की हालत नाजुक है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। बेटे ने भी छठी मैया से मां के ठीक होने की प्रार्थना की है। कैंसर से लड़ाई लड़ रहीं शारदा सिन्हा ने एम्स अस्पताल से ही घठ पूजा का एक गीत गाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। शारदा सिन्हा के इस गीत के बोल हैं 'दुखवा मिटाईं छठी मैया'। इस गीत को सुनकर उनके लाखों चाहने वाले इमोशनल भी हो रहे हैं।

Advertisement

शारदा सिन्हा की उपलब्धियां

दिग्गज गायिका शारदा सिन्हा ने "विवाह गीत", "छठ गीत" जैसे कई क्षेत्रीय गीत गाए हैं। 1991 में, संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 2018 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Sharda Sinha: वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, कैंसर से जंग के बीच गाया छठ का गीत, बेटे ने मांगी दुआ

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड