Sharda Sinha: वेंटिलेटर पर शारदा सिन्हा, कैंसर से जंग के बीच गाया छठ का गीत, बेटे ने मांगी दुआ

Sharda Sinha Health Update: दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत बेहद गंभीर है। वो कैंसर से पीड़ित हैं और AIIMS में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sharda Sinha's health update
Sharda Sinha's health update | Image: Instagram

Sharda Sinha Health Update: मंगलवार (आज) को नहाय खाय (Nahay Khay) के साथ छठ पूजा 2024 ( Chhath Puja 2024) की शुरुआत हो गई। इस बीच एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। दिग्गज लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत बेहद गंभीर है। वो खतरनाक बीमारी कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल दिल्ली AIIMS में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट दी है। अंशुमान ने एक वीडियो जारी कर शारदा सिन्हा की तबीयत से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है।

छठ पूजा और शारदा सिन्हा के गीत (Chhath Puja Sharda Sinha Songs), ये रिश्ता अटूट है। आज से 20 साल पहले भी जो गीत छठ के दौरान सुनाई देती थी, वो आज भी कलेजे को ठंडक देती है। उनके बेटे अंशुमान ने छठी मैया से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना की है। ताजा जानकारी के अनुसार बिहार कोकिला की हालत नाजुक है और वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

शारदा सिन्हा वेंटिलेटर सपोर्ट पर

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही है। बेटे ने भी छठी मैया से मां के ठीक होने की प्रार्थना की है। कैंसर से लड़ाई लड़ रहीं शारदा सिन्हा ने एम्स अस्पताल से ही घठ पूजा का एक गीत गाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। शारदा सिन्हा के इस गीत के बोल हैं 'दुखवा मिटाईं छठी मैया'। इस गीत को सुनकर उनके लाखों चाहने वाले इमोशनल भी हो रहे हैं।

शारदा सिन्हा की उपलब्धियां

Advertisement

दिग्गज गायिका शारदा सिन्हा ने "विवाह गीत", "छठ गीत" जैसे कई क्षेत्रीय गीत गाए हैं। 1991 में, संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 2018 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें पूजा का समय और विधि

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड