अपडेटेड 28 October 2024 at 12:56 IST
छठ पूजा से पहले बिगड़ी शारदा सिन्हा की तबीयत, AIIMS ने जारी किया बिहार कोकिला का हेल्थ बुलेटिन
बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में कराया गया है। उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया गया है।
- भारत
- 3 min read

केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके, ए करेलु छठ बरतिया से झांके झुके.. जी हां, यदि आप छठ पूजा (Chath Puja Song) से जुड़े हैं तो बिहार कोकिला शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के इस मशहूर लोकप्रिय गीत से जरूर रूबरू होंगे। सूर्य उपासना का महापर्व छठ (Chath 2024) आने वाला है। इस पर्व का बिहार में अलग ही महत्व है। ये महज एक त्योहार नहीं बल्कि एक जुड़ाव है और बिहार में ये महापर्व लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीतों के बिना अधूरा माना जाता है। दिवाली के बाद से घर-घर में उनके छठ के गीत बजने शुरू हो जाते हैं। मगर इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर एक बुरी खबर आई है। शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे ने बताया कि मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें 21 अक्टूबर को AIIMS में भर्ती कराया था। उनकी हालात ज्यादा खराब थी और उन्हें वैंटिलर पर रखा गया था। अब उनके स्वास्थ्य में पहले से थोड़ा सुधार आया है। वहीं, एम्स की ओर से भी शारदा सिन्हा का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है।
ऑक्सीजन सपोर्ट पर शारदा सिन्हा
एम्स मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा डाडा ने बताया कि शारदा सिन्हा हीमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं, लेकिन लगातार निगरानी में हैं। वह वर्ष 2017 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। साथ ही वो कैंसर की भी पेशेंट हैं। इस वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं। उन्हें फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हैं।
पति की मौत के बाद सदमें में हुई ये बीमारी
72 साल की शारदा सिन्हा AIIMS के कैंसर संस्थान ‘इंस्टिट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल’ (IRCH) के ICU में भर्ती हैं। शारदा सिन्हा की तबीयत पति ब्रज किशोर सिन्हा के निधन के बाद से ज्यादा खराब रहने लगी थी। बता दें कि ब्रज किशोर सिन्हा का निधन गिरने के बाद ब्रेन हैमरेज की वजह से हुई थी। उनका यूं अचानक से चले जाना शारदा सिन्हा को गहरा सदमा दे गया। इसके बाद ही वो मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हो गईं।
Advertisement
इन भाषाओं में गाए गाने हैं मशहूर
शारदा सिन्हा की पहचान बिहार ही नहीं पूरे देश में हैं। बिहार कोकिला के नाम से प्रसिद्ध लोक गायिका ने मैथिली, भोजपुरी और मगही भाषाओं में अनगिनत गाने गाए हैं और उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। चाहे मैथिली, भोजपुरी या मगही भाषा के गीत हो राज्य के घरों में खासे लोकप्रिय हैं। उन्होंने "गैंग्स ऑफ वासेपुर-2", "हम आपके हैं कौन" और "मैंने प्यार किया" जैसी सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाना गाया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 October 2024 at 12:38 IST