Shama Mohamed: रोहित शर्मा पर बोलकर खड़ा किया विवाद, अब मैदान छोड़कर भाग गईं शमा मोहम्मद; कांग्रेस ने भी कर लिया किनारा

Shama Mohamed Remarks: रोहित शर्मा पर कमेंट के बाद हो रही आलोचना के चलते शमा मोहम्मद ने अपना पोस्ट तो हटाया है, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shama Mohamed and Rohit Sharma
शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा पर कमेंट वाला पोस्ट हटाया. | Image: PTI/AP

Shama Mohamed: कांग्रेस की नेता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा पर कमेंट को लेकर विवाद के बाद अपना पोस्ट डिलीट कर लिया है। शमा मोहम्मद ने अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर माफी फिर भी नहीं मांगी है। वो अपने बयान पर अड़िग हैं और उसे सही साबित करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने जरूर किनारा कर लिया है।

शमा मोहम्मद ने पिछले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर 'X' पर विवादित पोस्ट किए थे। कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को 'मोटा' बताया और भारतीय इतिहास का सबसे 'अनइम्प्रेसिव' कप्तान कहा। राजनीतिक पार्टियों और लोगों की कड़ी आलोचना के बाद शमा मोहम्मद ने अपने पोस्ट को हटा लिया।

अपने कमेंट को जस्टिफाई करने में लगीं शमा मोहम्मद

आलोचना के बाद कांग्रेस नेता ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट तो हटाया है, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी है। बयान पर सफाई में शमा मोहम्मद ने कहा कि ये एक खिलाड़ी की फिटनेस के बारे में सामान्य ट्वीट था। उन्होंने कहा- 'ये बॉडी शेमिंग नहीं था। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि एक खिलाड़ी को फिट रहना चाहिए और मुझे लगा कि उसका वजन थोड़ा ज्यादा है, इसलिए मैंने बस उसके बारे में ट्वीट किया। मुझ पर बिना किसी कारण के हमला किया गया। जब मैंने उनकी तुलना पिछले कप्तानों से की तो मैंने एक बयान दिया। मुझे अधिकार है। ऐसा कहने में क्या गलत है? ये लोकतंत्र है।'

यह भी पढ़ें: 'रोहित की बॉडी शेमिंग की...', शमा मोहम्मद ने कमेंट से खड़ा किया बखेड़ा

Advertisement

शमा मोहम्मद की टिप्पणी से कांग्रेस ने खुद को अलग किया

कांग्रेस ने सोमवार को शमा मोहम्मद की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि शमा की टिप्पणी पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाती है। पवन खेड़ा लिखते हैं- 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने एक क्रिकेट दिग्गज के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाती हैं। उन्हें एक्स से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है और भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।'

पवन खेड़ा ने आगे लिखा- 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गजों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कमतर आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है।'

Advertisement

शमा मोहम्मद ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

शमा मोहम्मद ने पिछले दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा- 'एक खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। और हां, भारत के अब तक के सबसे खराब कप्तान हैं।' एक अन्य पोस्ट में शमा मोहम्मद ने दूसरे खिलाड़ियों से रोहित शर्मा की तुलना की। रोहित को साधारण कप्तान और साधारण खिलाड़ी बताते हुए कहा कि शमा ने कहा कि वो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसों की तुलना में कुछ नहीं हैं। शमा ने लिखा- ‘अपने पूर्व खिलाड़ियों की तुलना में उनमें ऐसा क्या है जो विश्वस्तरीय है?  वो एक साधारण कप्तान और साधारण खिलाड़ी हैं, जिनकी किस्मत अच्छी थी कि भारत के लिए खेलने का मौका मिला।’

यह भी पढ़ें: दिल्ली सीएम की रेस में रेखा गुप्ता कैसे निकली थीं आगे, किया खुलासा

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड