'मुझे थोड़े नहीं पता था कि मैं बनूंगी...', जब दिल्ली CM बनाए जाने के इशारे को नहीं समझ पाई थीं Rekha Gupta, किया बड़ा खुलासा

Rekha Gupta: 19 फरवरी को रेखा गुप्ता का नाम दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया था और 20 फरवरी को उन्होंने शपथ ली थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta
दिल्ली CM रेखा गुप्ता | Image: X

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा 19 फरवरी से पहले जरूर थी, लेकिन कोई आधिकारिक तौर पर ये नहीं कह रहा था। 19 फरवरी को रेखा गुप्ता का नाम दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया था और 20 फरवरी को उन्होंने शपथ ली थी। हालांकि कई ऐसे मौके थे, जब रेखा गुप्ता भी खुद इन इशारों को समझ नहीं पाई थीं। पिछले दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसको लेकर खुलासा किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को पूर्वांचल बीजेपी मोर्चा के अभिनंदन समारोह में शामिल हुईं। इस समारोह में रेखा गुप्ता का भव्य स्वागत हुआ। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे। इस दौरान रेखा गुप्ता ने एक वाकया का जिक्र किया, जब दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाए जाने के इशारे को वो नहीं समझ पाई थीं।

रेखा गुप्ता ने किया खुलासा

रेखा गुप्ता यहां बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद दे रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद देना चाहूंगी, जो हमेशा कहते थे कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भी एक कार्यकर्ता बनेगा। उंगली उठाकर रेखा गुप्ता अपनी बात रख रही थीं। उसी समय रेखा गुप्ता ने कहा कि जब वो (वीरेंद्र सचदेवा) उंगली बढ़ाकर बोलते थे तब मुझे नहीं पता था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगी। अध्यक्ष ने कहा कि मैंने इशारा तो बहुत किया था, लेकिन तुमने समझा ही नहीं।'

वीरेंद्र सचदेवा की तरफ बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि आपका इशारा सबको अपनी तरफ लग रहा था और सब सोच रहे थे कि मैं भी मुख्यमंत्री बनूंगा। आप जिसकी ओर देखते थे, उसे यही लगता था कि मैं ही मुख्यमंत्री का चेहरा हूं। रेखा गुप्ता ने अपनी बात बढ़ाते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यहां मंच से अपने शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा को धन्यवाद देना चाहूंगी।

Advertisement

वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ता का बढ़ाया जोश

इस कार्यक्रम में शामिल हुए वीरेंद्र सचदेवा ने भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज हमारे संगठन की ताकत काफी बढ़ गई है। पूरा संगठन पूरी ताकत से दिल्ली में सरकार चलाने के लिए काम करेगा। ये सरकार इतनी प्रभावी होगी कि इसकी तुलना दुनिया की सबसे अच्छी सरकारों से की जाएगी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अगर कोई सही मायने में इस जीत का हकदार है तो वो आपके रूप में बैठा कार्यकर्ता है।

यह भी पढ़ें: 'तू चोर तू गुंडा है', एक दूसरे पर चढ़े बीजेपी और आप विधायक; सदन में हंगामा

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड