अपडेटेड 19 June 2024 at 22:33 IST

हो गया खुलासा! आइसक्रीम में मिली कटी उंगली किसकी थी? पुलिस की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके में एक शख्स को आइसक्रीम में कटी उंगली मिली थी।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Man Finds Human Finger Inside Ice Cream Ordered Online
Mumbai Man Finds Human Finger Inside Ice Cream Ordered Online | Image: Social Media

Mumbai News: मुंबई के मलाड इलाके में एक शख्स को आइसक्रीम में कटी उंगली मिली थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आपको बता दें कि आइसक्रीम में उंगली मिलने की शिकायत के बाद पुलिस ने उंगली को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया था।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया

पुलिस की इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उस कर्मचारी की पहचान पुणे के 24 वर्षीय ओमकार पोटे के रूप में हुई है, जिसकी उंगली का एक हिस्सा 11 मई को इंदापुर में फॉर्च्यून डेयरी फैक्टरी में आइसक्रीम कोन भरते समय कट गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उंगली उसी शख्स की हो सकती है। अब इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने फैक्ट्री के कर्मचारी का डीएनए सैंपल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा है। पुलिस फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फॉर्च्यून डेयरी के मालिक मनोज तुपे ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ये है पूरा मामला

मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''मलाड पश्चिम में रहने वाले 26 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने 'यम्मो कंपनी' की बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। जब वह दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था।'' उसने बताया कि स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे व्यक्ति ने यह मुद्दा उठाते हुए आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः शराब फैक्ट्री में कराई जा रही थी बाल मजदूरी, मोहन सरकार का बड़ा एक्शन; सोम डिस्टलरीज का लाइसेंस रद्द

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 June 2024 at 22:33 IST