अपडेटेड 9 June 2025 at 12:55 IST

BREAKING: मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरे 10 यात्री; गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। दुर्घटना का कारण ट्रेन में अत्यधिक भीड़ माना जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
12 passengers fall onto track at Mumbra station, Mumbai
मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा | Image: X

सोमवार को मुंबई के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। यहां चलती ट्रेन से कुछ यात्री ट्रैक पर गिर गए। घटना में 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ है।


रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। घटना से स्थानीय सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, कसारा से लोकल ट्रेन में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्री और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जा रही ट्रेन में सवार यात्री आपस में टकरा गए जिससे यह हादसा हो गया।

चलती ट्रेन से गिरी यात्री

मुंब्रा रेल दुर्घटना पर सेंट्रल रेलवे के CPRO स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, हमने देखा है कि कई बार यात्री ट्रेन में जगह होने पर भी फुटबोर्ड या ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर यात्रा करते हैं। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहली सूचना दी थी कि डाउन-थ्रू ट्रैक पर 6 यात्री घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वहां 8 यात्री थे। 

दो ट्रेनों के यात्री आपस में टकराए

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग ट्रैक पर गिरे हुए नजर आ रहे हैं। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि कसारा से आने वाली लोकल ट्रेन और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन के यात्री आपस में टकरा गए और गिर गए। इस घटना में विपरीत दिशाओं में ट्रेनों में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्रियों की टक्कर हुई है।

Advertisement

लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

वहीं, कुछ घायल यात्रियों की मौत की भी जानकारी मिल रही है, मगर इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। घायलों का इलाज छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में  जारी है। रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं।


 यह भी पढ़ें: प्रचंड गर्मी से झुलस रहा पूरा उत्तर भारत, जानें कब बरसेगा मेघा

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 June 2025 at 12:24 IST