IndiGo Crisis: अहमदाबाद से जयपुर तक... आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट्स रद्द, हजारों यात्री परेशान, सख्त एक्शन की तैयारी में सरकार

IndiGo Crisis: इंडिगो का संकट पांचवें दिन भी बरकरार है। पिछले 4 दिनों में 2 हजार से भी ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। वहीं आज भी कई उड़ानें रद्द कर दी गई। दिल्ली से लेकर मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान दिखे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Indigo crisis
Indigo crisis | Image: ANI

IndiGo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर आया संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली से लेकर मुंबई, जम्मू, चेन्नई समेत देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर हाहाकार मचा हुआ है। हर रोज सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द या घंटों-घंटों लेट हो रही है, जिसके चलते हजारों यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। अब भी इंडिगो का ये संकट खत्म नहीं हुआ है। आज सुबह भी उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी है, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनलों पर भारी भीड़ है। यात्रियो का सब्र का बांध अब टूट गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

इंडिगो की चार दिनों में 2 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। अकेले शुक्रवार, 5 दिसंबर को देशभर के एयरपोर्ट पर 1 हजार से भी ज्यादा उड़ानें रद्द हुई। इससे पहले गुरुवार को भी 550 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई थी। इस बीच इंडिगो का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह नॉर्मल होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

इंडिगो की कई फ्लाइट्स आज भी हुई कैंसिल

आज, 6 दिसंबर को इंडिगो के इस संकट का पांचवा दिन है। शनिवार, सुबह से ही देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर उड़ाने रद्द होने का सिलसिला बना हुआ है। 6 दिसंबर को सुबह 9 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पर 109 फ्लाइट्स रद्द हुई है। इसमें 51 आने वाली और 58 जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर 106 फ्लाइट कैंसिल हुई। वहीं, हैदराबाद एयरपोर्ट पर कुल 69 रद्द हुई। 

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक 7 आने वाली और 12 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। वहीं, जयपुर से इंडिगो की आज 6 फ्लाइट्स कैंसिल अबतक रद्द हो चुकी हैं। इनमें, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, कोलकाता जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। इसी तरह लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे तक 7 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी है, जिसमें एक एयर इंडिया की फ्लाइट भी शामिल है।

Advertisement

भोपाल में आज इंडिगो की कुल 13 फ्लाइट्स में से से तीन कैंसिल हुई। वहीं, जम्मू एयरपोर्ट पर 11 उड़ानों में से दो रद्द की गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इंडिगो फ्लाइट ऑपरेशन अब धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहे हैं और थोड़ी रुकावट के बाद नॉर्मल हो रहे हैं। कृपया घर से निकलने से पहले अपनी बुकिंग और फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।"

Advertisement

फ्लाइट कैंसिल होने से हो रही परेशानियों पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा है और कई का दर्द भी छलक रहा है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को रोते हुए देखा गया। वहीं, कई यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

हम इस पर सख्त एक्शन ले रहे हैं- राम मोहन नायडू

इंडिगो संकट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नॉर्मल हालात वापस लाना और पैसेंजर्स को हर तरह की मदद देना है। हम इस पर बहुत ध्यान दे रहे हैं और FDTL नॉर्म्स, शेड्यूलिंग नेटवर्क को देख रहे हैं। हम इस पर अच्छी तरह से गौर करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने एक कमेटी बनाई है जो इस सब की जांच करेगी जिससे वे पता लगा सकें कि चीजें कहां गलत हुईं और किसने गलत किया। हइस मामले को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। हम इस पर सख्त एक्शन ले रहे हैं, जिससे जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार है, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।

यह भी पढे़ं: Railway: इंडिगो संकट के बीच रेलवे ने संभाला मोर्चा, 37 ट्रेनों में जोड़े 116 एक्‍स्‍ट्रा कोच, इन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें भी चलाई

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड