गुजरात के अमरेली में तेंदुए के हमले में सात साल की बच्ची की मौत

Guratat News: गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Leopard
Leopard | Image: Pixabay

Guratat News: गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए हैं। राजुला के रेंज वन अधिकारी जी.एल. वाघेला ने बताया कि तेंदुए ने लड़की पर उस समय हमला किया जब वह रविवार शाम को चित्रासर गांव में अपने माता-पिता के साथ कपास के खेत में थी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और जिले के जाफराबाद स्थित एक अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने आठ टीमें गठित की हैं और तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में पिंजरे लगा दिए गए हैं। राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने कहा कि उन्होंने वन अधिकारियों को लड़की पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ये महिला चलाती है 'दुख कम करने वाला सैलून', गले लगाकर वसूलती है लाखों रुपये; बुकिंग के लिए मची होड़

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड