मणिपुर में विधायकों के आवासों पर आगजनी का मामला, सात और लोग गिरफ्तार

मणिपुर की इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow : Google News Icon  
Arrested
Arrested | Image: PTI/Representative

Manipur: मणिपुर की इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि पिछले दो दिनों में ये गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि काकचिंग जिले से शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मामले में सात और लोगों की गिरफ्तारी

इसमें कहा गया कि इस मामले में सात और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 16 नवंबर को प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति लूटने में शामिल संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Advertisement

क्या है मामला?

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर कुछ गिरोहों ने मंत्रियों एवं विधायकों के घरों में लूटपाट तथा आगजनी की। सीसीटीवी के जरिए संदिग्धों की पहचान की गई और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुझे सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए शर्म आती है कि मणिपुर में ऐसी चीजें हो रही हैं।’’

यह भी पढ़ें: 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया...' यूपी उपचुनाव में 7-2 के स्कोर पर केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड