अपडेटेड 24 November 2024 at 12:29 IST
'खोदा पहाड़ निकली चुहिया...' यूपी उपचुनाव में 7-2 के स्कोर पर केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
यूपी उपचुनाव में सपा के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है।
- भारत
- 3 min read

UP By-Polls Result: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने कुल 9 में से 6 सीटों पर कब्जा जमाया है। इस उपचुनाव में भाजपा सपा से कटेहरी और कुंदरकी सीट छिनने में सफल हुई है। इस बीच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है।
यूपी उपचुनाव के नतीजों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 में से 9 सीटों को जीतने का दावा कर रहे थे लेकिन 'जब खोदा पहाड़ तो निकली चुहिया'।'
'सपा की साइकिल अब पंचर हो चुकी है'
केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि 'उन्होंने 3 सीटों के उपचुनावों को रद्द करने की मांग की थी जिसमें सीसामऊ, कुंदरकी और मीरापुर थी। हालांकि सीसामऊ समाजवादी पार्टी जीत गई जिस पर हमारा विश्वास है कि हम उसे 2027 में फिर से जीतेंगे। स्पष्ट है कि जनता का जनादेश एक संदेश है कि समाजवादी पार्टी की साइकिल अब पंचर हो चुकी है। सपा का PDA फर्जी है, उनका अब कोई भविष्य नहीं है...'
'सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं'
इससे एक दिन पहले (23 नवंबर) केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं है।
Advertisement
उन्होंने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा था, '2027 में हम 2017 दोहरायेंगे और एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य के साथ नयी इबारत लिखेंगे। एक हैं तो ‘सेफ’ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी ‘सेफ’ (सुरक्षित), विकास भी ‘सेफ’। अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए, 2047 तक इंतजार कीजिए, फिर भी सपा के सत्ता में आने की उम्मीद नहीं।’
सपा ने 2 तो बीजेपी ने 7 पर जमाया कब्जा
जान लें कि राज्य की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सात और सपा दो सीट पर विजयी रही।
Advertisement
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ और करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवां, कटेहरी और कुंदरकी में जीत दर्ज की। भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मीरापुर सीट पर जीत हासिल की।
अखिलेश यादव ने किया था सभी नौ सीटें जीतने का दावा
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान दावा किया था कि सपा सभी नौ सीट जीतेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 12:29 IST