पंजाब चुनाव से पहले AAP को 'ट्रिपल' झटका, बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए तीन MLA भाजपा में श‍ामिल, जानिए कौन-कौन

आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले तीनों विधायक ने 2 नवंबर को भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह राज्य की सत्ताधारी भगवंत मान सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Setback For AAP Ahead Of Punjab Polls, 3 MLAs Join BJP Hours After Resigning
पंजाब चुनाव से पहले AAP को 'ट्रिपल' झटका, बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए तीन MLA भाजपा में श‍ामिल, जानिए कौन-कौन | Image: X

आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले तीनों विधायक ने 2 नवंबर को भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह राज्य की सत्ताधारी भगवंत मान सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने वालों में पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर नॉर्थ से विधायक थे।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना से और हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर से विधायक हैं। 40 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में पार्टी ने इन तीनों का ही टिकट काट दिया था। कुंवर विजय प्रताप सिंह को आम आदमी पार्टी ने पहले ही निलंबित कर दिया था। उन्होंने सोमवार को बताया कि उन्होंने विधानसभा के विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अमृतसर उत्तर सीट से विधायक सिंह ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया और थोड़ी ही देर बाद वह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए।

बेअदबी मामलों की जांच को लेकर जताई थी नाराजगी

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने 2015 के बरगाड़ी बेअदबी और उससे जुड़े पुलिस फायरिंग मामलों में न्याय मिलने में देरी को लेकर पंजाब सरकार की आलोचना की थी। जनवरी 2023 में उन्होंने जांच से जुड़े मतभेदों के बाद विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राज्य में नशे, अपराध, जबरन वसूली और गैंगस्टर गतिविधियों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए थे।

Advertisement

इसके अलावा जून 2025 में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी और विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई थी। आम आदमी पार्टी ने उनके सार्वजनिक बयानों को पार्टी विरोधी गतिविधियां मानते हुए 2025 में उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था।

रविवार को दो विधायकों ने छोड़ी थी पार्टी

Advertisement

इससे पहले रविवार (1 नवंबर) को पटियाला जिले के दो विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। इनमें समाना से विधायक और भगवंत मान सरकार में मंत्री रह चुके चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी थी। उनके इस्तीफे ऐसे समय आए, जब पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। हालांकि, इस सूची में समाना और सनौर सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़ें- 'टेढ़ी गर्दन, लचकती कमर...'श्रीराम से तुलना कर धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, बोले- बंसी बजाना खेल, धनुष चलावा वीरता- VIDEO
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड