सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, ये कंपनियां लाभ में रही

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया।

Follow : Google News Icon  
Premier Energies Shares Surge 10% After Strong Q3 Performance
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी | Image: Pexels

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.8 अंक की बढ़त के साथ 23,115.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

यह भी पढ़ें : Kiss Day पर पार्टनर को भेजें ये खास मैसेजेस, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड