Sarla Maheshwari Passes Away: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, सादगी और सौम्य आवाज से बनाई थी अलग पहचान

Sarla Maheshwari Passes Away: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में काम किया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sarla Maheshwari Passes Away
Sarla Maheshwari Passes Away | Image: X

Sarla Maheshwari Passes Away: दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 1980 और 1990 के दशक में डीडी न्यूज के बड़े फेमस चेहरों में से एक माना जाता था। उनके परिवार ने अब प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार 12 फरवरी को शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

सरला माहेश्वरी ने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन में न्यूज एंकर के रूप में काम किया था और उस दौर में कई सालों तक दर्शकों के लिए एक जानी-पहचानी आवाज और चेहरा बनी रहीं। उनके निधन की खबर से फैंस दुखी हो गए हैं और लगातार सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

दूरदर्शन की सीनियर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन

सरला माहेश्वरी के खबरें पढ़ने और पेश करने का अंदाज आज भी दर्शकों को याद है। अब डीडी न्यूज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए सरला माहेश्वरी के दुखद निधन की जानकारी देते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

डीडी न्यूज ने लिखा है कि "दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान हासिल किया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा भरोसा कायम किया है"।

Advertisement

सादगी और सौम्य अंदाज के लिए मशहूर सरला माहेश्वरी 

आपको बता दें कि सरला माहेश्वरी ने 1976 में दूरदर्शन में एक अनाउंसर के रूप में अपना सफर शुरू किया था और 2005 तक करीब तीन दशकों तक न्यूज एंकरिंग की। लोग उन्हें उनके शांत स्वभाव, सौम्य आवाज और सटीक उच्चारण के लिए हमेशा याद रखेंगे। 

ये भी पढ़ेंः बाउंसर ने की लैम्बोर्गिनी की नंबर प्‍लेट तोड़ने की कोशिश, कानपुर में 12 करोड़ की कार से हादसे के बाद नया VIDEO आया सामने

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड