Suresh Kalmadi Passes Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कमाड़ी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का 81 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष थे और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े रहे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Senior Congress leader Suresh Kalmadi passes away at the age of 81
सुरेश कमाड़ी का निधन | Image: ANI

Suresh Kalmadi Passes Away : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का मंगलवार तड़के लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। कलमाड़ी के कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, वे पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज करा रहे थे और सुबह करीब 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुरेश कलमाड़ी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। वे पुणे से कई बार सांसद रह चुके थे और रेलवे राज्य मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे। इसके अलावा, वे भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष थे और खेल प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में भी प्रमुख योगदान दिया था।

वायुसेना में रहे पायलट

कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। वे भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट थे और राजनीति में आने से पहले अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहे। उनके राजनीतिक करियर में पुणे की विकास परियोजनाओं, जैसे पुणे फेस्टिवल और अंतरराष्ट्रीय मैराथन में भी योगदान उल्लेखनीय है।

वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार

कलमाडी के परिवार में उनकी पत्नी, एक विवाहित पुत्र, बहू, दो विवाहित पुत्रियां, दामाद और पोते-पोतियां शामिल हैं। उनके पार्थिव शरीर को पुणे के इरंडवाने स्थित कलमाड़ी हाउस में दोपहर 2 बजे तक रखा गया। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में किया जाएगा। कलमाड़ी के निधन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और उनके सार्वजनिक जीवन में योगदान की सराहना की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर दिल्ली में दर्ज हुई देश की पहली FIR, आज ही जान लें क्या है नया नियम

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड