कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ई वी के एस एलंगोवन का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress leader E V K S Elangovan passed away
Congress leader E V K S Elangovan passed away | Image: ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ई वी के एस एलंगोवन का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था जनित बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे एलंगोवन की तबीयत पिछले एक महीने से खराब थी। उन्हें 11 नवंबर को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने कहा, ‘‘ चिकित्सा कर्मचारियों ने सर्वोत्तम प्रयास किया लेकिन आज उनका निधन हो गया।’’ तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थगई ने एलंगोवन के निधन को ‘‘बड़ी क्षति’’ करार दिया।

सेल्वापेरुन्थगई ने कहा, ‘‘वह एक मुखर व्यक्ति थे और उनका निधन उनके परिवार , कांग्रेस पार्टी और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चूहे ने कुतरा कैंसर का इलाज करा रहे बच्चे का पैर, तड़पकर हुई मौत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड