अपडेटेड 14 December 2024 at 12:57 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

LK Advani: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Follow : Google News Icon  
LK Advani Expresses Gratitude After Bharat Ratna Announcement
LK Advani Expresses Gratitude After Bharat Ratna Announcement | Image: ANI

LK Advani: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं।

पूर्व उप प्रधानमंत्री (96) को करीब दो दिन पहले अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आडवाणी को अभी अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: 'निकिता शादी करना नहीं चाहती थी, हम मॉरिशस गए हनीमून के लिए तो...', अतुल सुभाष ने VIDEO में खोला राज

Advertisement

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 12:57 IST