अपडेटेड 14 December 2024 at 09:58 IST

'निकिता शादी करना नहीं चाहती थी, हम मॉरिशस गए हनीमून के लिए तो...', अतुल सुभाष ने VIDEO में खोला राज

अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड से पहले के जारी किए वीडियो में बताया कि मॉरिशस पर हनीमून जाने पर उन्हें पत्नी के बारे में एक ऐसी बात पता चली जिसने उनके होश उड़ा दिए।

Follow : Google News Icon  
Bengaluru Techie Suicide Case
Bengaluru Techie Suicide Case | Image: ANI

Bengaluru Techie Suicide Case: 2 साल, 120 तारीखें और 3 करोड़ की डिमांड... बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) ने आखिरकार पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मौत को गले लगा लिया। उन्होंने 90 मिनट के वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइट नोट में आत्महत्या करने से पहले कई चौंकाने वाले राज खोले।

सुसाइड से पहले जारी किए गए वीडियो में अतुल सुभाष ने पत्नी के बारे में एक-एक बातें बताई जो वाकई हैरान कर देने वाली हैं। उन्होंने बताया कि जब वह हनीमून पर गए तो उन्हें कुछ ऐसी बात पता चली जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि मॉरिशस पर हनीमून जाने पर पता चला कि वो मुझसे शादी ही नहीं करना चाहती थी।  इसके बाद परिवार वालों के समझाने पर निकिता ने शादी के लिए हांमी भरी।

'जब हनीमून पर गए तो पता चला कि...'

सुसाइड से पहले के जारी किए वीडियो में अतुल सुभास ने कहा था, 'मैं और निकिता जब हनीमून पर मॉरिशस गए तो वहां पर मुझे पता चला कि ये (निकिता सिंघानिया) तो मुझसे शादी ही नहीं करना चाहती थी। इसके बाद इसके परिवार वालों ने समझाया कि पिता की तबीयत खराब है। ऐसे में शादी कर लो, तो उसने शादी कर ली। यह पढ़ी-लिखी लड़की है। पता नहीं इसने मुझसे शादी क्यों की? यह सब जानने के बाद मैं हैरान था।'

हमारे बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे-अतुल

अतुल ने आगे बताया कि ‘मॉरिशस में भी निकिता सिंघानिया के कारनामे थे। वहां पर भी कई बातों पर हमारे बीच लड़ाई-झगड़े हुए। मॉरिशस से बैंगलुरु लौटने के बाद मैंने वो सबकुछ किया जो एक हसबैंड कर सकता था। तगड़े ट्रैफिक के बावजूद मैं 13 किलोमीटर इन्हें (पत्नी निकिता) ऑफिस पहुंचाने जाता था। इसके बाद फिर अपने ऑफिस जाता था। इतना ही नहीं शाम को भी निकिता को लेने जाता था। इस तरह से मैं रोजाना में तकरीबन 50 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल चलाता था।’

Advertisement

निकिता की नौकरी जाने के बाद बिगड़े हालात

वीडियो में अतुल ने बताया कि ‘निकिता के अनुशासनहीनता के चलते उनकी नौकरी चली गई। मेरे पास इसके मेल भी पड़े हैं। इसके बाद चीजें बहुत ही बेकार हो गई। नौकरी से हाथ धोने के बाद निकिता ने घंटों अपनी मां से बात करना शुरू कर दिया। उसके बाद दोस्तों से बात करती रहती थी और दिनभर कोरियन ड्रामा देखती रहती थी। उनका एक्सपेक्टेशन भी वैसा ही हो गया था। वो चाहती थी कि मैं कोरियन व्यक्ति जैसा बन जाऊं लेकिन मैंने साफ इंकार कर दिया।’

निकिता सिंघानिया के घर नोटिस चिपकाया

इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चल रही जांच के सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया के घर पर एक नोटिस चिपकाया। निकिता इस मामले में एक आरोपी भी हैं। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार को खोवा मंडी रिजवी खान मोहल्ला में निकिता के घर नोटिस चिपकाया है।

Advertisement

नोटिस में सिर्फ निकिता का नाम है। उसमें उनकी मां निशा सिंघानिया, चाचा सुशील सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया सहित अन्य आरोपी परिवार के सदस्यों के बारे में उल्लेख नहीं किया गया था। हालांकि इन लोगों का नाम प्राथमिकी में है।

पत्नी समेत अतुल के ससुरालवालों पर FIR

पुलिस ने अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों में पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास निशा सिंघानिया, पत्नी के भाई अनुराग सिंघानिया और उनकी पत्नी के चाचा सुशील सिंघानिया का नाम दर्ज है।

शिकायत के अनुसार, एफआईआर में उल्लेख किया गया है कि अतुल सुभाष ने 2019 में निकिता सिंघानिया से शादी की और उनका एक बच्चा भी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चारों आरोपियों ने तलाक के बाद अतुल सुभाष के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया और मामले के निपटारे के लिए 3 करोड़ रुपये देने पर जोर दिया। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया कि अतुल सुभाष की पत्नी ने उसे उसके चार साल के बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अतुल ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होने के कारण आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को HC से मिली जमानत, फिर भी जेल में क्यों काटनी पड़ी रात? ये है बड़ी वजह

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 December 2024 at 09:14 IST