अब होगा खेल! सीमा हैदर-सचिन मीणा का बच्चा बनेगा सिपाही, सेना में जाकर करेगा भारत मां की रक्षा; 'मामा' ने किया बड़ा ऐलान

भारत-पाकिस्‍तान की सीमा को लांघ अपने प्‍यार के लिए यूपी के ग्रेटर नोएडा आईं सीमा हैदर प्रेग्‍नेंट हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Seema Haider Sachin Meena
अब होगा खेल! सीमा हैदर-सचिन मीणा का बच्चा बनेगा सिपाही, सेना में जाकर करेगा भारत मां की रक्षा; 'मामा' ने किया बड़ा ऐलान | Image: Instagram

भारत-पाकिस्‍तान की सीमा को लांघ अपने प्‍यार के लिए यूपी के ग्रेटर नोएडा आईं सीमा हैदर प्रेग्‍नेंट हैं। वो कुछ ही दिनों में सचिन मीणा के बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। इसी बीच सीमा हैदर के वकील और उनके मुंहबोले भाई एपी सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि सीमा हैदर को भारत आए दो साल होने को है, क्या कुछ गलत हुआ। उन्‍होंने आगे कहा कि सीमा और सचिन का बच्चा भारतीय सेना में जाएगा और बॉर्डर पर भारत मां की रक्षा करेगा।

आपको बता दें कि रविवार को सीमा के मुंह बोले भाई और सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉक्टर एपी सिंह ने सीमा के घर पहुंच कर गोद भराई की रस्म पूरी की। आसपास की महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर पारंपरिक गीत भी गए। इसी मौके पर जब एपी सिंह ने सीमा-सचिन के बच्चे की बात पूछी गई तो उन्‍होंने कहा कि सीमा को चाहे बेटा हो या बेटी, वो भारतीय सेना में जाकर भारत मां की सेवा करेगा।

5वें बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा हैदर

सीमा हैदर अपने 5वें बच्चे को जन्‍म देने वाली हैं। उन्‍होंने गोदभराई की रस्म से पहले एक और वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया कि पहली बार उनकी गोदभराई की रस्म हो रही है। सीमा ने कहा, ‘मेरे चार बच्चे हैं। लेकिन जिंदगी में पहली बार मेरी गोदभराई की रस्म हो रही है और मैं पहली बार देख भी रही हूं। कभी मैंने किसी की गोदभराई नहीं देखी। मैंने कभी इतनी खुशियां भी नहीं देखी, जितनी हिंदुस्तान में देख रही हूं। गोदभराई के लिए खाने-पीने से लेकर डीजे तक का इंतजाम है।'

Advertisement

गोदभराई में परिवार के साथ पहुंचे एपी सिंह

गोद भराई कार्यक्रम में एडवोकेट एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ पहुंचे। वह सभी रस्मों के सामान साथ लाए। महिलाओं ने ढोल-बाजे के साथ पारंपरिक गीत गाए। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा को अपनी बहन मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा भारत आकर यहां की संस्कृति को अपना रही हैं। वहीं, सीमा ने बताया कि उन्हें भारत में बहुत प्यार मिला है। वह एपी सिंह को अपना भाई मानती हैं और हर कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित करती हैं। भारत आने के बाद से सीमा सभी हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों को धूमधाम से मना रही हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- मेरी पत्‍नी सोती थी किसी और के साथ...खुदकुशी से पहले वीडियो में मानव शर्मा ने खोले कई राज, लॉ एंड ऑर्डर पर बयां किया दर्द

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड