पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान से मिल रही जान से मारने की धमकी, एपी सिंह ने बताया सचिन का प्‍लान

एपी सिंह ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्‍तान से लगातार धमकी मिल रही है। इसलिए उन्‍होंने मीडिया से दूरी बना ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
seema haider gets life threat from Pakistan after pahalgam terror attack
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्तान से मिल रही जान से मारने की धमकी, एपी सिंह ने बताया सचिन का प्‍लान | Image: Instagram / PTI

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 बेगुनाहों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए उसके साथ राजनयिक संबंधों में बड़ी कटौती की है। साथ ही भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब पाकिस्‍तान से ग्रेटर नोएडा आईं सीमा हैदर का मामला भी तूल पकड़ लिया है। हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि क्या सीमा हैदर भी पाकिस्‍तान जाएंगी।

इस सवालों के बीच सीमा हैदर के मुंहबोले भाई और वकील एपी सिंह का बयान सामने आया है। एपी सिंह ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर को पाकिस्‍तान से लगातार धमकी मिल रही है। इसलिए उन्‍होंने मीडिया से दूरी बना ली है। सीमा हैदर के पाकिस्‍तान जाने पर एपी सिंह ने कहा, ' सीमा और सचिन की एक बेटी ने जन्म लिया है। सीमा के सभी दस्तावेज जांच एजेंसियों के पास हैं। सीमा शरणार्थी के आधार पर भारत में रह रही है। वो केंद्र, राज्य सरकार के हर कानून का पालन करती हैं। इसके अलावा नागरिकता दिलाने के लिए राष्ट्रपति से अपील की गई है।

सीमा हैदर का मर्सी पिटीशन दाखिल

वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा की मर्सी पिटीशन पूर्व में ही दाखिल की जा चुकी है। राष्ट्रपति के यहां पेटिशन पेंडिग है। उन्होंने बताया अदालत ने जमानत के दौरान दिए आदेशों का पालन किया जा रहा है। वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा और बेटी हॉस्पिटल में भर्ती है। बेटी ने भारत में जन्म लिया है सीमा की बेटी भारत की नागरिक है। इसके अलावा एपी सिंह ने बताया कि सीमा हैदर पर भारत में FIR भी दर्ज है। उसकी प्रोसिडिंग अभी जारी है।

Advertisement

सीमा हैदर के पहले पति ने जारी किया वीडियो

गुलाम हैदर का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कहा है- सीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन सचिन कब तक बचे रहेंगे। अब फैसले की घड़ी आ गई है। इन्हें इनके कर्मों का फल मिलेगा। एपी सिंह भी इन्हें बचा नहीं पाएगा। गुलाम हैदर के इस वीडियो के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उसे शायद उम्मीद है कि बाकी पाकिस्तानियों की तरह सीमा को भी वापस भेजा जाएगा। हालांकि, गुलाम हैदर ने अपने इस वीडियो में कहीं भी पहलगाम हमले का जिक्र नहीं किया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- BIG BREAKING: सेना ने लिया पहलगाम का इंतकाम, बांदीपोरा एनकाउंटर में लश्‍कर का टॉप कमांडर अल्‍ताफ लल्‍ली मारा गया

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड