ओडिशा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 1.1 करोड़ का इनामी मोओवादी गणेश उईके समेत 4 मुठभेड़ में ढेर

मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान गणेश उइके के रूप में हुई है, जो सेंट्रल कमेटी का सदस्य और ओडिशा में नक्सली संगठन का प्रमुख था। बाकी तीन की पहचान अभी होनी बाकी है। गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Security forces in Odisha achieve major success 1.1 crore reward Maoist Ganesh Uikey killed in encounter
1.1 करोड़ का इनामी मोओवादी गणेश उईके मुठभेड़ में ढेर | Image: X

Ganesh Uikey Encounter : ओडिशा पुलिस को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। कंधमाल और गंजाम जिलों की सीमा पर स्थित रम्भा जंगल रेंज में चलाए गए संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में चार माओवादी मारे गए। इनमें सीपीआई (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ओडिशा में संगठन के प्रमुख गणेश उइके भी शामिल हैं, जिन पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

ओडिशा पुलिस के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चाकपाड पुलिस स्टेशन क्षेत्र (कंधमाल जिला) और गंजाम जिले के सीमावर्ती इलाकों में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें कुल 23 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें 20 स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), 2 सीआरपीएफ और 1 बीएसएफ की टीमें शामिल थीं।

4 माओवादी ढेर

ऑपरेशन के दौरान कई बार सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इलाके की व्यापक तलाशी के बाद वर्दीधारी चार माओवादियों के शव बरामद किए गए। जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं हैं, साथ ही दो INSAS राइफलें और एक राइफल भी जब्त की गईं। मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान 1.1 करोड़ रुपये के इनामी गणेश उइके के रूप में हुई है, जो सेंट्रल कमेटी का सदस्य और ओडिशा में नक्सली संगठन का प्रमुख था। बाकी तीन की पहचान अभी होनी बाकी है। 

मारे गए माओवादियों में शामिल गणेश उइके उर्फ पका हनुमंथु माओवादी संगठन का उच्चस्तरीय नेता था और ओडिशा में नक्सली गतिविधियों का प्रमुख था। यह कार्रवाई माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सतत मुहिम का हिस्सा है। ओडिशा में माओवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास जारी हैं। इस सफलता से क्षेत्र में माओवादी संगठन को गहरा झटका लगा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: खतरे में आ गई मोहम्मद यूनुस की गद्दी? 17 साल बाद तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी, भारत के नजरिए से क्या हैं मायने 
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड