मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrested
arrested | Image: X

Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-2 क्षेत्र से शनिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ साथ भारत-म्यांमा सीमा पर तेंग्नौपाल जिले में कांगलेई याओल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले से रविवार को मणिपुर के प्रतिबंधित राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा की एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को दो अलग-अलग अभियानों के दौरान इंफाल पूर्वी जिले के खोंगमन नांदेइबाम लेइकाई और इंफाल पश्चिमी जिले के हेनोपोक में कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरईपीएके) के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल और समूरो से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंडिया की जीत से किसको इतनी नफरत? महू में जश्न के बीच लोगों पर पथराव तो हैदराबाद-करीमनगर में पुलिस ने ही बरसाईं लाठियां

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड