अपडेटेड 10 March 2025 at 09:41 IST

इंडिया की जीत से किसको इतनी नफरत? महू में जश्न के बीच लोगों पर पथराव तो हैदराबाद-करीमनगर में पुलिस ने ही बरसाईं लाठियां

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद देर रात जहां पूरा देश जश्न में डूब गया दो वहीं दूसरी ओर कुछ शहरों में बवाल और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं।

Follow : Google News Icon  
Violence erupted amid celebration
जश्न के बीच भड़की हिंसा | Image: Republic

Champions Trophy 2025: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद देर रात जहां पूरा देश जश्न में डूब गया दो वहीं दूसरी ओर कुछ शहरों में बवाल और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं। बवाल की घटनाएं मध्य प्रदेश के महू में देखने को मिली। यहां जश्न में डूबी भीड़ पर पथराव किया गया। इसके अलावा हैदराबाद में पुलिस ने भीड़ पर ही लाठियां भांजी।

बीते दिन रविवार 9 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम इंडिया के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताफ अपने नाम किया। इधर टीम इंडिया ने इतिहास रचा, उधर देशभर में जश्न का माहौल छा गया। ऐसे में इंदौर से लेकर हैदराबाद तक आतिशबाजी की गई और भारत माता की जय के नारे लगाए  गए।

महू में पथराव और आगजनी की घटना

इंदौर में भी टीम इंडिया की जीत से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यहां टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट कर रहे जुलूस पर जमकर पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से शहर के कई इलाकों में दहशत फैल गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न में इंदौर के महू कसबे में रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। यह बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दो पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शु्रू कर दिया। उपद्रव के दौरान आगजनी की घटनाएं भी हुईं जिनमें कुछ वाहनों को नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर हालात को शांत कराया। वहीं इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

हैदराबादम में भी लोगों पर बरसाई गईं लाठियां

वहीं दूसरी ओर हैदराबाद में भी भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर लाठियां बरसाई गईं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडस पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने हैदराबाद पुलिस पर लाठी भांजने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- ‘हैदराबाद पुलिस ने दिलसुखनगर में लोगों को भारत की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मनाने से रोकने के लिए लाठीचार्ज किया।  करीमनगर में भी इसी तरह का नजारा देखा गया। क्या कांग्रेस शासित राज्यों में यह नई चाल है? वे वास्तव में किसे खुश करने की कोशिश कर रहे हैं? भारतीयों को अपने देश की जीत का जश्न कहां मनाना चाहिए?’

टीम इंडिया ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

बात करें मैच की तो, फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए तीसरी बार वाइट ब्लेजर जीता। रोहित शर्मा को 76 रनों की पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अच्छी पारियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Indore: चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के जश्न मनाने पर महू में बवाल, मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा, चले ईट-पत्थर; गाड़ियां जलाईं
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 March 2025 at 09:41 IST