अपडेटेड 14 July 2025 at 14:56 IST
Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस से दूसरी मौत के बाद हड़कंप, 6 जिलों में अलर्ट; क्या हैं इसके लक्षण?
Nipah Virus in Kerala: केरल में निपाह वायरस एक बार फिर टेंशन बढ़ाने लगा है। 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है, जो निपाह से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने 6 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
- भारत
- 3 min read

Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस के फिर पैर पसारने से हड़कंप मच गया है। पलक्कड़ जिले में 57 साल के व्यक्ति ने इस वायरस से दम तोड़ दिया। राज्य में ये हाल के दिनों में निपाह से हुई दूसरी मौत है। इसके बाद 6 जिलों के अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इससे पहले केरल के मलप्पुरम जिले में भी एक शख्स की मौत निपाह वायरस से हुई थी। वहीं, पलक्कड़ में वायरस से संक्रमित एक और व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है।
टेस्ट में निपाह वायरस से पाया गया संक्रमित
जानकारी के अनुसार शनिवार (12 जुलाई) को शख्स मौत हुई थी। उसका इलाज चल रहा था। वहीं, मौत के बाद किए गए टेस्ट में शख्स के वे निपाह वायरस से संक्रमित पाया गया।
शख्स के संपर्क में आए लोगों की तैयार की सूची- स्वास्थ्य मंत्री
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि मृतक शख्स की संपर्क सूची तैयार की गई है। उसके संपर्क में आए लोगों की तुरंत पहचान के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है। संपर्क सूची में 46 लोग हैं। CCTV समेत अन्य जानकारियां इकट्ठा की गई । उपलब्ध जानकारी के आधार पर एक रूट मैप तैयार किया गया है।
Advertisement
मंत्री ने खासकर पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में लोगों से अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना हो सके, अस्पताल में इलाज करा रहे रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने से बचें। मरीजों के साथ केवल एक व्यक्ति सहायक के रूप में ही रहे। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके साथियों मास्क पहनकर रखें।
निगरानी में 543 लोग, 6 जिलों में अलर्ट
बता दें कि केरल में फिलहाल 543 लोगों को संभावित संपर्क में आने की वजह से निगरानी सूची में रखा गया है। इसमें से 46 लोग नए मामले से जुड़े हुए हैं।
Advertisement
केरल में निपाह वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 6 जिलों के अस्पतालों को अलर्ट भी जारी किया गया। पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और त्रिशूर जिलों के अस्पतालों को विशेष अलर्ट जारी किया गया है। निपाह के लक्षण जैसे बुखार या फिर इंसेफेलाइटिस के मामले की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।
निपाह वायरस के लक्षण
- बुखार
- सिरदर्द
- सांस लेने में कठिनाई
- खांसी और खराब गला
- डायरिया
- उल्टी करना
- मांसपेशियों में दर्द और गंभीर कमजोरी
लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 4 से 14 दिनों के अंदर दिखने लगते हैं। पहले बुखार या सिरदर्द होता है और बाद में खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं होने लगती है। इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 July 2025 at 14:52 IST