Holidays: साल 2026 में कब-कब मिलेंगी छुट्टियां? जानें सर्दी, गर्मी और त्योहारों पर होने वाले हॉलिडे की पूरी लिस्ट

साल 2026 शुरू होते ही हॉलीडेज लेकर आया है। जानते हैं इस साल 2026 में सर्दी, गर्मी और त्योहारों पर कब कब छुट्टियां मिलेंगी। पूरी लिस्ट देखें और अपनी छुट्टियों की प्लानिंग करें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi School Holidays April 2025: Check Complete List Here
School Holidays 2026 | Image: Holidays

Holidays 2026: नया साल बच्चों, टीचर्स और पेरेंट्स के लिए स्कूल की कई छुट्टियों के साथ वेलकम ब्रेक लेकर आता है। इसी के साथ पूरे साल भर भारत में सर्दियों की छुट्टियां, नेशनल छुट्टियां, धार्मिक त्योहार और गर्मी की छुट्टियों वाला कैलेंडर भी मिल जाता है। इन छुट्टियों में बड़े नेशनल त्योहार और रीजनल सेलिब्रेशन भी शामिल हैं, जिससे बच्चों को आराम करने, परिवार के साथ समय बिताने या कल्चरल इवेंट्स में हिस्सा लेने का समय मिल जाता है। 

हम आपके लिए लेकर आए हैं 2026 में होने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट। जानते हैं सर्दियों की छुट्टियों के बाद कब कब मिलेगी छुट्टियां। ज्यादातर राज्यों ने ठंडी हवाओं से निपटने के लिए सर्दियों की छुट्टियां तय की हुई है।

इन राज्यों में इस दिन तक स्कूल की छुट्टियां

  • दिल्ली: 15 जनवरी 2026  
  • पंजाब: 10 जनवरी 2026
  • हरियाणा: 15 जनवरी 2026
  • उत्तर प्रदेश: 4 जनवरी 2026 
  • जम्मू-कश्मीर: 22 फरवरी 2026
  • 2026 में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट

स्कूलों में 2026 में मनाए जाने वाली नेशनल और त्योहारों की छुट्टियों की संभावित लिस्ट

1 जनवरी: नए साल का दिन
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस
14 फरवरी: सरस्वती पूजा या वसंत पंचमी
18 फरवरी: महा शिवरात्रि 
4 से 5 मार्च: होली और होलिका दहन (क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग)
31 मार्च: महावीर जयंती
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे
1 मई: लेबर डे
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
20 अक्टूबर: दशहरा
8 नवंबर: दिवाली (राज्य के नोटिफिकेशन के अधीन)
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर: क्रिसमस डे

Advertisement

गर्मी की छुट्टियां 

ज्यादातर स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां होने की उम्मीद मई और जून 2026 के दौरान हो सकती है। सही तारीखें राज्य, एजुकेशन बोर्ड और लोकल मौसम के हिसाब से अलग-अलग होंगी। तो इन सभी छुट्टियों के बारे में जानकर आप पहले से ही अपनी प्लानिंग कर सकते हैं। इन दिनों ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां हो रखी है। जिससे लोग अपने परिवार के साथ वक्त भी बिता पा रहे हैं और ठंड से भी बच रहे हैं।    

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: 12वीं तक के स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड