‘24 घंटे गाली-गलौज, बिना मारपीट के…’; सायली के पति पर गंभीर आरोप, हिंदू धर्म में वापसी के बाद बच्चों के मुस्लिम नाम भी बदले

Sayali Surve: सायली सुर्वे मूल रूप से पुणे के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली हैं। उन्होंने अब अपने पति आतिफ तासे के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करवाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sayali Surve
Sayali Surve | Image: X

Sayali Surve: 'मिस इंडिया अर्थ 2019' की विनर रहीं सायली सुर्वे इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने प्यार की खातिर आतिफ तासे नाम के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। उनके साथ निकाह करने के लिए सायली को धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म कबूल करना पड़ा। हालांकि, सालों के उत्पीड़न के बाद उन्होंने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।

सायली सुर्वे मूल रूप से पुणे के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली हैं। उन्होंने अब अपने पति आतिफ तासे के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले वो ब्यूटी पेजेंट जीत रही थीं लेकिन शादी के बाद हाउसवाइफ बनकर रह गई थीं।

सायली सुर्वे ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

सायली ने कहा कि उन्हें आतिफ से निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा क्योंकि उनके धर्म में बिना कन्वर्ट हुए शादी जायज नहीं मानी जाती। उन्होंने आगे कहा कि 24 घंटे अपने पति के साथ रहकर उन्हें उसका बैकग्राउंड समझ आया। सायली ने कहा कि उन्होंने कई बार बाहर निकलने का सोचा लेकिन बच्चों की खातिर इस शादी में रहती रहीं।

उन्होंने आगे कहा कि “जब 24 घंटे गाली के बिना बात नहीं होती, बिना गलती के मारपीट होती है तो बर्दाश्त की लिमिट नहीं रहती। मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चों के सामने ये सब हो और उन्हें जिंदगी भर का ट्रॉमा मिले इसलिए मैंने आखिरकार इस रिश्ते से बाहर आने का फैसला किया”।

Advertisement

उन्होंने कहा कि “ये जाहिर तौर पर लव जिहाद का मामला है। कई लोग मना करते हैं और बोलते हैं कि जब मैंने खुद ये किया था, तो आज क्या बोलना। लेकिन जब मैंने ये फैसला लिया था, तब इतनी समझ नहीं थी। मैं भरोसे में और उसे एक अच्छा इंसान समझकर गई थी। ये सारी चीजें इस धर्म में जरूर होती हैं”।

सायली सुर्वे के हिंदू धर्म फॉलो करने पर विरोध

सायली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शादी के बाद उन्होंने अपने हिंदू धर्म को फॉलो करने की कोशिश की लेकिन ससुरालवालों के खुलकर विरोध करने पर उन्हें रुकना पड़ा। उन्होंने आगे दावा किया कि ससुराल में उन्हें नमाज पढ़ना भी सिखाया गया था और ये बताया गया कि ‘जो बात इस्लाम में है, वो किसी और धर्म में नहीं है’। सायली ने कहा कि ‘अगर इंसानियत होती तो वो रह भी लेतीं लेकिन जिस आदमी के लिए वो अपना घर छोड़कर आई हैं, अगर उसमें इंसानियत नहीं है तो मन से चीजें हट जाती हैं’। 

Advertisement

सायली सुर्वे ने बच्चों के नाम भी बदले

सायली सुर्वे हिंदू संगठनों के संपर्क में आईं जिन्होंने उन्हें इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म में वापसी करने में मदद की। उनकी शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिंदू धर्म में घर वापसी हुई है। अब उनका नाम बदलकर 'आद्या सुर्वे' रख दिया गया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने चारों बच्चे के मुस्लिम नाम भी बदल दिए हैं और ऑफिशियल डॉक्यूमेट्स में भी उनकी पहचान बदल दी है ताकि उन्हें अपना धर्म याद रहें और वो सीखें जो उनकी मां ने बचपन से सीखा है।

ये भी पढ़ेंः इस्लाम छोड़ फिर हिंदू बनीं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे, शादी के बाद कराया गया था जबरन धर्मांतरण, बच्चों के लिए 10 साल तक झेली प्रताड़ना

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड