इस्लाम छोड़ फिर हिंदू बनीं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे, शादी के बाद कराया गया था जबरन धर्मांतरण, बच्चों के लिए 10 साल तक झेली प्रताड़ना

Sayali Surve: 'मिस इंडिया अर्थ 2019' की विनर रहीं सायली सुर्वे ने आखिरकार सनातन धर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने अपने पति आतिफ तासे पर जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Sayali Surve: 'मिस इंडिया अर्थ 2019' की विनर रहीं सायली सुर्वे ने निकाह के बाद पीड़ित होने के बाद आखिरकार सनातन धर्म में वापसी कर ली है। पुणे के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे ने अपनी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मीरा-भयंदर के जाने-माने उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी। हालांकि, ये उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती निकली।

सायली सुर्वे ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में खुलासा किया है कि आतिफ तासे से शादी करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके ऊपर जुल्म होने शुरू हो गए थे। उनका आरोप है कि उनका जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया गया।

मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे की सनातन धर्म में वापसी

सायली ने खुलासा किया कि शादी के बाद उनका नाम बदलकर 'अलीजा आतिफ तासे' रख दिया गया था। उनका दावा है कि शादी के बाद उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। यहां तक कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया।

4 बच्चों की खातिर ससुराल में रहीं सायली

सायली सुर्वे ने आगे ये भी कहा कि पिछले 10 सालों में उनके चार बच्चे हुए और अपने बच्चों की खातिर ही वो ना चाहते हुए भी अत्याचार सहते हुए आतिफ तासे से साथ रह रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार पुलिस थाने जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जैसे-तैसे वो हिंदू संगठनों के संपर्क में आईं जिन्होंने सायली को इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म में वापसी करने में मदद की।

Advertisement

सायली सुर्वे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो वैदिक मंत्रोच्चार और हवन में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी हिंदू धर्म में घर वापसी हुई है। अब उनका नाम बदलकर 'आद्या सुर्वे' रख दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: बेडरूम में दूसरी औरत संग आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़ा, एक नहीं कई महिलाओं से... कैबिनेट मंत्री पर पत्नी ने लगाए आरोप, बोलीं- फोटो है मेरे पास

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड