आतिफ से प्‍यार, धर्मांतरण, 10 साल सहा पति का जुल्‍म...जानिए मॉडल सायली सुर्वे के दर्द की कहानी; अब मंत्रों के बीच फिर अपनाया हिंदू धर्म

फेमस मॉडल और मिस इंडिया अर्थ 2019 सायली सुर्वे इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया कि वो बच्चों के खातिर पति द्वारा दी गई प्रताड़ना सहती रही। पुलिस से शिकायत के बाद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। आखिरकार वो हिंदू संगठन के संपर्क में आईं और घर वापसी कर पाईं।

Follow : Google News Icon  
Sayali Surve
Sayali Surve | Image: X

Sayali Surve: 'मिस इंडिया अर्थ 2019' की विनर और फेमस मॉडल सायली सुर्वे ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने अपने पति आतिफ तासे पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनके मुताबिक, आतिफ से निकाह करना उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। आतिफ शादी के कुछ दिनों बाद ही उनपर जुल्म ढहाने लगा था।

पुणे के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे ने अपनी परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मीरा-भयंदर के जाने-माने उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी। सायली सुर्वे ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उनका धर्म परिवर्तन कराया गया। शादी के बाद उनका नाम बदलकर 'अतेजा तासे' रख दिया गया।

मानसिक-शारीरिक रूप से हुई प्रताड़ित- सायली

उनका दावा है कि शादी के बाद आतिफ उनसे लगातार बदसलूकी करता था। उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सायली ने बताया कि उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं, लेकिन इतने सालों में उन्हें कभी खुशी का अनुभव नहीं हुआ।

Uploaded image

बच्चों की खातिर सहती रही जुल्म

सायली सुर्वे का कहना है कि वो 10 साल तक अपने चार बच्चों के खातिर पति के साथ रही और उसके जुल्म सहती रही। आखिरकार आतिफ तासे के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने थाने का रुख किया, लेकिन पुलिस से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। सायली के मुताबिक, उन्होंने कई बार पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। कई महीनों तक उत्पीड़न सहने के बाद वो जैसे-तैसे हिंदू संगठनों के संपर्क में आईं। इसके बाद उन्होंने उनके समर्थन और मार्गदर्शन से इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म में वापसी की।

Advertisement

सायली ने हिंदू धर्म में की वापसी

सायली सुर्वे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के माध्यम से शुद्धि की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी हिंदू धर्म में घर वापसी हो गई। ऐसे में अब उनका नाम  बदलकर 'अतेजा तासे' से 'आद्या सुर्वे' रख दिया गया है।

पति आतिफ के खिलाफ FIR दर्ज

उनके अनुसार, उन्होंने अब अपने पति आतिफ तासे के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वो बताती हैं कि शादी से पहले वो ब्यूटी पेजेंट जीत रही थीं। मगर गलत जगह शादी करने के बाद उनकी जिंदगी सिर्फ घर की चार दीवारी तक सीमित हो गई। वो शादी के बाद हाउसवाइफ बनकर रह गईं।

Advertisement

सायली सुर्वे की लड़कियों से अपील

सायली सुर्वे ने लड़कियों से अपील की कि वो किसी भी तरह के दबाव में आकर इस तरह का उत्पीड़न न सहें। भगवान ने जीवन ऐसे रावणों के सामने हारने के लिए नहीं दिया। हिम्मत नहीं हारनी है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए मैंने 10 साल जुल्म सहते हुए बिता दिए। मगर एक इंसान के तौर पर मेरे सब्र का बांध टूट गया। आखिर में मुझे अपने बच्चों के लिए ही यह कदम भी उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि वो अपनी जड़ों में लौटकर बेहद खुश हैं। 

यह भी पढ़ें: Sanju Samson: पिता को लगाया गले, मां को चूमा... वर्ल्ड कप जीत के हीरो संजू सैमसन हुए भावुक, परिवार के लिए लिखा इमोशनल नोट- VIDEO

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड