फेसबुक लाइव कर आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया, पहले दे रहा था धमकी

युवक सोशल मीडिया मंच फेसबुक 'लाइव' करके आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जयपुर के बगरू कस्बे का रहने वाला पवन शनिवार रात अजमेर हाइवे पर एक होटल में रुका।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Facebook
Facebook | Image: Unsplash

जयपुर के एक होटल में युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया गया। युवक सोशल मीडिया मंच फेसबुक 'लाइव' करके आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जयपुर के बगरू कस्बे का रहने वाला पवन शनिवार रात अजमेर हाइवे पर एक होटल में रुका। पुलिस ने बताया कि उसने अपने कमरे से 'फेसबुक लाइव' शुरू किया और आत्महत्या करने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि…

पुलिस ने बताया कि पवन के एक दोस्त ने लाइव देखा और तुरंत जयपुर में एक परिचित हेड कांस्टेबल को सूचित किया, जिसने पवन की लोकेशन का पता लगाया और होटल स्टाफ को बताया। पुलिस ने बताया कि पवन की मौजूदगी की पुष्टि होने पर होटल के कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और पवन को पकड़ लिया जो फंदे पर लटकने जा रहा था। श्याम नगर के थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि शादीशुदा युवक किसी कारण से परेशान था। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें - Ind Vs Aus में रिवील हुआ विराट के बेटे अकाय कोहली का चेहरा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड