सौरभ दास और आशुतोष रांका रिहा, जज को दी ये लिखित गारंटी; क्या बोले अभिजीत दीपके?

दिल्ली की अदालत ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के दोनों नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को रिहा कर दिया है। दोनों नेताओं ने जज को शांति बनाए रखने का लिखित आश्वासन दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CJP leaders Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास | Image: X

Saurabh Das And Ashutosh Ranka Released: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली की अदालत से राहत मिल गई है। अदालत ने बुधवार को दोनों को जमानत दे दी। इसके बाद में देर रात उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

दरअसल, सौरभ और आशुतोष को न्यायिक हिरासत के बाद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट के सामने पेश किया गया था। इस दौरान अदालत ने दोनों को जमानत बॉन्ड स्वीकार करने के बाद रिहा करने का आदेश दिया।

CJP नेताओं ने दी लिखित गारंटी

दोनों नेताओं ने अदालत को लिखित आश्वासन दिया है कि वे शांति भंग करने वाला कोई भी काम नहीं करेंगे। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में उनके सभी विरोध-प्रदर्शन संविधान और कानून के दायरे में रहकर ही किए जाएंगे।

पुलिस ने की थी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग

पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत तीन दिन और बढ़ाने की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्सनल बॉन्ड और लिखित आश्वासन ही काफी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में दोनों नेताओं को हिरासत में रखने की कोई जरूरत नहीं है। दोनों ने 50-50 हजार रुपये के निजि मुचलके के साथ जमानतदार पेश किए थे, जिसके बाद अदालत ने उनकी रिहाई के आदेश दे दिए।

Advertisement

जान हाजिर है- अभिजीत दीपके

सौरभ और आशुतोष के जेल से बाहर आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सौरभ और आशु न सिर्फ मुझसे बेहतर, बल्कि मुझसे बहुत-बहुत बड़े नेता हैं। अपने नेताओं के हर हुक्म का पालन करने के लिए तैयार हूं। जान हाजिर है!’

23 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इस मामले की अगली सुनवाई अब 23 अक्टूबर को होगी, जिसमें सौरभ और आशुतोष को कोर्ट में पेश होना होगा। हालांकि दोनों को फिलहाल रिहा कर दिया गया है, लेकिन वे मामले से बरी नहीं हुए हैं। जांच की प्रक्रिया अभी भी जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा से 7 और कुल 10 आरोपी गिरफ्तार तो आजमगढ़ से जुड़े तार... टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड