हरियाणा से 7 और कुल 10 आरोपी गिरफ्तार तो आजमगढ़ से जुड़े तार... टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों में फायरिंग करने से लेकर हथियार सप्लाई करने, किसने रची साजिश और रेकी करने तक शामिल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7 more arrested from Haryana total 10 links to Azamgarh What happened so far in Tiger Shroff firing case
टाइगर श्रॉफ मामले में 10 गिरफ्तार, आजमगढ़ तक पहुंचे तार, अब तक क्या हुआ? | Image: ANI/Republic

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सबसे पहले कोटा से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया और फिर बुधवार को शाम-शाम होते हैं ये संख्या 10 पहुंच गई।

मंगलवार को गिरफ्तार 4 लोगों में दो पुरुष संग दो महिलाएं भी शामिल थी। दिल्ली पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करके मुंबई पुलिस को सौंप दिया। इन चारों लोगों पर आरोप है कि इन्होंने शूटर्स को हथियार सप्लाई किए थे और जांच में पता चला कि इनके तार सोनीपत, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े से हुए हैं। वहीं, हिरासत में लीं गई युवत‍ियों के कनेक्‍शन ने पुल‍िस को चौंका कर रख द‍िया है, जिसका तार आजमगढ़ से जुड़ा हुआ है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अब तक 10 गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के सिलसिले में हरियाणा से सात और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की कुल संख्या 10 हो गई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, हमले की जांच के दौरान मिली जानकारी से उन्हें दूसरे संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिली।

बुधवार को पुलिस ने अंकित ने के युवक को गिरफ्तार किया। वहीं,  मंगलवार को नई दिल्ली रेंज (NDR) के स्पेशल सेल ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और BNSS की धारा 35(1)(b) के तहत 'कलंदरा' के साथ उन्हें अदालत में पेश किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबीता (23) शामिल हैं।  

Advertisement

अंकित नामक एक अन्य युवक गिरफ्तार

बुधवार को टाइगर श्रॉफ से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोहाना से अंकित नामक एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी अंकित लारेंस बिश्नोई गैंग के राइट हैंड अनिल पंडित के संपर्क में था और इस आपराधिक साजिश की योजना में शामिल था।

बबीता का कनेक्‍शन आजमगढ़ से!

गिरफ्तार युवतियों से बबीता का कनेक्‍शन आजमगढ़ से बताया जा रहा है। इस मामले में आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मुंबई और दिल्ली पुलिस से इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है की टाइगर श्रॉफ की पर हुए हमले में बबीता चौहान नाम की महिला को हिरासत में लिया गया है जो तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठीयार गांव की रहने वाली है।

Advertisement

इस बारे में आजमगढ़ पुलिस ने अपने एंगल पर इन्वेस्टीगेशन शुरू कर दी है प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि बबीता पिछले 3 साल से सोनीपत चली गई थी और वहां एक पैकेजिंग कंपनी मे काम करती थी वहीं से इसके संपर्क इन अपराधियों से हुए बबिता व अन्य साथियों पर साजिश व हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि तह तक जाने के लिए आगे की जांच जारी है।

तीनों शूटर्स पुलिस कस्टडी में भेजे गए

इससे पहले टाइगर श्रॉफ को कथित तौर पर निशाना बनाकर गोलीबारी करने वाले मुख्य तीनों आरोपियों को सुबह करीब 3 बजे राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया और मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया। बुधवार को मुंबई के एक कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद  कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

टाइगर श्रॉफ पर कब हुआ था हमला?

मुंबई पुलिस के अनुसार, रविवार, 18 अक्टूबर शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में उस समय फायरिंग हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता को गोली नहीं लगी, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में तीनों आरोपियों की मुंबई कोर्ट में हुई पेशी, 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड